फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   108 ambulance runs out of oxygen, 21-year-old man dies; Health Department blames Bhopal for responsibility

MP: मंडला में 108 एम्बुलेंस पर लापरवाही का आरोप, ऑक्सीजन खत्म होने से युवक की मौत; परिजनों ने उठाए सवाल

Tue, 28 Jul 2026 07:59 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 07:59 PM IST
108 ambulance runs out of oxygen, 21-year-old man dies; Health Department blames Bhopal for responsibility

मंडला जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बम्हनी थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहरा माल निवासी 21 वर्षीय अजीत बरया की कथित तौर पर समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने और एम्बुलेंस में तकनीकी खामियों के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

मृतक के पिता के अनुसार, अजीत किडनी का मरीज था और उसका नियमित डायलिसिस चल रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे सांस लेने में तकलीफ और तेज खांसी होने लगी। इसके बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। आरोप है कि एम्बुलेंस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि एम्बुलेंस कर्मियों ने शुरुआत में डॉक्टर के निर्देश का हवाला देते हुए ऑक्सीजन लगाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद अजीत को बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर के निर्देश पर ऑक्सीजन शुरू की गई। परिजनों का आरोप है कि मंडला जिला अस्पताल ले जाते समय करीब तीन किलोमीटर चलने के बाद एम्बुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया। ऑक्सीजन खत्म होने के बाद अजीत रास्ते भर सांस के लिए तड़पता रहा और जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता का कहना है कि यदि एम्बुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध होती या उन्हें पहले ही सिलेंडर खाली होने की जानकारी दे दी जाती, तो वे स्वयं ऑक्सीजन की व्यवस्था कर बेटे की जान बचाने का प्रयास कर सकते थे।

पढ़ें: सागर में श्मशान से गायब हुईं अस्थियां और राख, परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका    

वहीं, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन और अनुबंध भोपाल स्तर से होता है तथा जिला स्वास्थ्य विभाग का उस पर सीधा नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से केवल शिकायतें भेजी जा सकती हैं, जबकि कार्रवाई का अधिकार राज्य स्तर पर है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने यह भी स्वीकार किया कि जिले में 108 एम्बुलेंस सेवाओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कई बार एम्बुलेंस दो-दो घंटे की देरी से पहुंचती हैं और कुछ मामलों में ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से शासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

घटना के बाद जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग सेवा संचालन की जिम्मेदारी राज्य स्तर पर होने की बात कह रहा है। हालांकि, इस मामले में एम्बुलेंस सेवा संचालक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: 11 बच्चों के स्कूल में 11 शिक्षक, कक्षाएं खाली... शिक्षक पंखा हांकते दिखे

28 Jul 2026

VIDEO: दिनेश कुमार जैन की आंखों से दो नेत्रहीन देखेंगे दुनिया

28 Jul 2026

VIDEO: भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को किया नमन

28 Jul 2026

VIDEO: आईएसबीटी और आगरा कॉलेज पर एफओबी तैयार, दिसंबर तक सिकंदरा पहुंचेगी मेट्रो; पढ़ें नया अपडेट

28 Jul 2026

कानपुर के कोयला नगर में बदहाल सड़क और जलभराव

28 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: लंबी कतार...घंटों इंतजार, तब मिला उपचार, एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रही भारी भीड़

28 Jul 2026

VIDEO: हेपेटाइटिस का साइलेंट अटैक, ये हैं शुरुआती लक्षण; पहचाने नहीं तो हो जाती है मौत!

28 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: 10 को खिलाई जाएगी पेट से कीड़े निकालने की दवा

28 Jul 2026

कानपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन का निकला जुलूस

28 Jul 2026

बुलंदशहर में 30 मिनट की जोरदार बारिश से जलभराव

28 Jul 2026

अंबाला में पुलिस की पाठशाला में डीएसपी ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ

28 Jul 2026

Solan: नगर पंचायत कंडाघाट पर भाजपा का कब्जा, मोनिका पंडित बनीं अध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित

28 Jul 2026

कैथल के सिरटा रोड पर नशा तस्करों के अवैध मकानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात

28 Jul 2026

हांसी में गंदे पानी से परेशान वार्ड 26 व 1 के लोगों का जनस्वास्थ्य विभाग पर हल्ला

28 Jul 2026

Solan: नालागढ़ महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, प्राचार्य ने बेहतर शिक्षण सुविधाओं का दिया भरोसा

28 Jul 2026

Una: रोलर स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले कन्हैया, बडूही में हुआ भव्य स्वागत

28 Jul 2026

कानपुर: दहेज प्रताड़ना से महिला की मौत, पति समेत ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप

28 Jul 2026

Chintpurni Sugam Pass Fraud: चिंतपूर्णी मंदिर सुगम पास फर्जीवाड़े की जांच तेज, बैंक रिकॉर्ड खंगालेगा प्रशासन

28 Jul 2026

VIDEO: भाभी के बैग से चोरी हुए ननद की गोद भराई के गहने

28 Jul 2026

VIDEO: तालाब में जाने से बाल-बाल बची स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित

28 Jul 2026

VIDEO: गांव में फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, पुलिस ने तमंचे समेत किया गिरफ्तार

28 Jul 2026

VIDEO: सड़क किनारे मोर को नोच रहे थे कुत्ते, पुलिसकर्मी ने बचाई जान

28 Jul 2026

VIDEO: नई नवेली दुल्हन हो गई लापता, पांच दिन पहले हुई थी शादी; तलाश में जुटा दूल्हा

28 Jul 2026

VIDEO: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, साथी घायल

28 Jul 2026

VIDEO: सवारियां बैठाकर करते थे छिनैती, 4 गिरफ्तार

28 Jul 2026

नंगल में फार्मेसी पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हरजोत बैंस के इस्तीफे की मांग

VIDEO: मोबाइल फोन चलाने पर डांट से आहत युवती ने फंदे से लटककर दी जान

28 Jul 2026

पंचकूला सेक्टर 6 डीजी हेल्थ के दफ्तर के बाहर हरियाणा हेल्थ मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रदर्शन

28 Jul 2026

VIDEO: घर में मिला युवक का शव, पत्नी ताला लगाकर फरार; हत्या की आशंका

28 Jul 2026

लुधियाना के नगर निगम जोन ए के बाहर संघर्ष कमेटी का प्रदर्शन जारी

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed