Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   sea of devotees gathered in Omkareshwar darshan was easily available in one hour

ओंकारेश्वर: दर्शन व्यवस्था की बदली तस्वीर, चार-पांच घंटे का इंतजार खत्म; एक घंटे में मिल रहे भगवान के दर्शन

Thu, 12 Nov 2026 04:29 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 04:29 PM IST
sea of devotees gathered in Omkareshwar  darshan was easily available in one hour

मध्य प्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में इन दिनों आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुजरात में चल रही छुट्टियों के कारण वहां से भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। प्रतिदिन करीब 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि इतनी भारी भीड़ के बावजूद आम श्रद्धालुओं को अधिकतम एक घंटे में ज्योतिर्लिंग के सुलभ दर्शन हो रहे हैं। पहले दर्शन के लिए चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ता था।

जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। विशेष रूप से श्री शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान हुई है। सुगम निकासी और बेहतर भीड़ प्रबंधन के चलते अव्यवस्था और वाद-विवाद जैसी स्थितियों पर भी नियंत्रण हुआ है।

पढे़ं: 907 करोड़ की लागत से बना उज्जैन-बदनावर फोरलेन 18 महीने में उखड़ा, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत

श्री ओंकारेश्वर मंदिर के मीडिया प्रवक्ता पंडित अर्पण दुबे ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख तक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बावजूद बिना किसी वाद-विवाद और असुविधा के दर्शन होना खुशी की बात है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन के सहयोग से श्री शुकदेव मुनि द्वार का चौड़ीकरण कराया गया है। इसका सीधा लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। पहले आम दर्शनार्थियों को चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब वे लगभग एक घंटे में आसानी से ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पा रहे हैं।

इस सुचारु व्यवस्था के लिए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, मंदिर प्रशासक एवं पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा सहित मंदिर प्रशासन के समन्वय और बेहतर प्रबंधन की सराहना हो रही है। देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर गुजरात से आने वाले श्रद्धालु भी व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जता रहे हैं। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को कम समय में सहज दर्शन की सुविधा मिलना ओंकारेश्वर की नई पहचान बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: पिछले 5 दिनों से नहीं उठा कूड़ा, सड़क समेत नाला भी कूड़े से पटा

12 Nov 2026

कटनी: आहूजा लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, 16 दमकल की गाड़ियों ने डाला पानी लेकिन हालात बेकाबू; जानें मामला

12 Nov 2026

फिरोजपुर में मंडियों में उठान में देरी से परेशान आढ़ती और मजदूर, चोरी का भी सता रहा डर

VIDEO: ट्रैफिक पुलिस के सामने ही डग्गामार बसें भर रहीं सवारियां... सरकारी बसें कर रहीं इंतजार

12 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर नेयवेली पावर प्लांट में लगेगी 660 मेगावाट की चौथी यूनिट

12 Nov 2026
विज्ञापन

गोंडा में डीजे में उतरा करंट, किशोर की मौत, आठ लोग झुलसे

12 Nov 2026

VIDEO: दीवाली के बाद फैला प्रदूषण... सड़कों पर किया गया पानी का छिड़काव

12 Nov 2026
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

12 Nov 2026

फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

अमृतसर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

12 Nov 2026

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया: छठ पर्व को लेकर 50 से अधिक घाटों की सफाई शुरू

12 Nov 2026

कुशीनगर: गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने की गोधन बाबा की पूजा

12 Nov 2026

छठ पर्व: सरयू नदी के थाना घाट पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

12 Nov 2026

देवरिया: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया 'चुनावी हिंदू', पीडीए पर उठाए सवाल

12 Nov 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

12 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: शहर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

12 Nov 2026

देवरिया: 24 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद का नियुक्ति पत्र

12 Nov 2026

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश-लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

12 Nov 2026

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed