फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: RSS chief Bhagwat said- the whole world is the body and India is its soul

Khandwa: ओंकारेश्वर में कुटुंब प्रबोधन की बैठक, RSS प्रमुख भागवत बोले- पूरा विश्व शरीर और भारत उसकी आत्मा

Sun, 05 Jan 2025 08:12 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2025 08:12 PM IST
Khandwa: RSS chief Bhagwat said- the whole world is the body and India is its soul
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के नर्मदा किनारे स्थित मार्कण्डेय आश्रम पर चल रही कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक का रविवार को अंतिम दिन रहा। इसकी शुरुआत भारत माता के पूजन से हुई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारत माता एवं आदिशंकाराचार्य जी का पूजन किया। उसके बाद भारत माता पूजन के महत्व और उद्देश्य को बताते हुए भागवत ने कहा कि भारत भूमि हमारा पालन-पोषण, संरक्षण और संवर्धन करती है और इसमे जन्म लेने वाले प्रत्येक जन में सेवा का स्वाभाविक संस्कार है। भारत माता का पूजन मतलब भारत में रहने वाले जन, जमीन, जंगल, जल और जानवरों की सेवा और सुरक्षा करना है। साथ ही पर्यावरण और जैव विविधता का संरक्षण और संवर्धन भारत माता के पूजन से मिलने वाली प्रेरणा है। यह पूरा विश्व एक देह है और उसकी आत्मा हमारा भारत देश है।

इसके साथ ही नर्मदा आरती के बाद हुए भारत माता पूजन में मोहन भागवत ने एकांत में अध्यात्म साधना और लोकान्त में समाज सेवा का आह्वान भी किया। गृहस्थ आश्रम को धर्म की धुरी बताते हुए कहा कि जो जिस भी स्थित में हो उसे समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। जिस प्रकार गरूड़ ने माता की सेवा से देवता का वाहन बनने का आशीर्वाद पाया, उसी प्रकार हम भी भारत माता की सेवा के आशीर्वाद से धर्म के वाहक बनने में समर्थ हों।

बता दें कि कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक में बीते तीन दिनों से समर्थ कुटुंब व्यवस्था को लेकर विभिन्न प्रकार के विषयों पर चर्चा हुई। उसके अंतर्गत बताया गया कि सृष्टि की सबसे अनुपम रचनाओं में एक भारतीय परिवार की रचना है। भारतीय परिवारों को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य कुटुंब प्रबोधन गतिविधि द्वारा किए जाते हैं। कुटुंब मित्रों का परिवारों में आना जाना, परिवारों से सकारात्मक चर्चा करना, ऐसे कई अलग-अलग क्रियाकलापों द्वारा कुटुंब व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का काम किया जाता है।

बताया 6 प्रकार के 'भ' पर काम करना
कुटुंब प्रबोधन गतिविधि द्वारा परिवार को मजबूत बनाए रखने के लिये छ: प्रकार के 'भ' पर काम करने के लिए बताया कि जिसमें भोजन, भजन, भाषा, भूषा, भ्रमण और भवन इन सभी बातों को लेकर प्रत्येक परिवार को काम करना होगा। साथ ही साथ आज के वर्तमान समय में बच्चों में जो विकृति दिखाई देती है, उसका सबसे बड़ा कारण मोबाइल का बड़ी मात्रा में उपयोग ध्यान में आता है। उसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार में आपसी संवाद बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे घर के बच्चे अपने मन की बात बोले सकें और निश्चित ही परिवार के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सोनीपत में कोहरे से थामी ट्रेनों की रफ्तार, ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 घंटे लेट

05 Jan 2025

VIDEO : अमेठी में नहर कटने से सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न

05 Jan 2025

VIDEO : सुल्तानपुर में डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस, चार लोग घायल

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में कलाकारों को किया गया सम्मानित

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में अंगद राम ओझा ने अवधी गीत पर दी प्रस्तुति

05 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : काशी में मणिकर्णिका तीर्थ और पुष्करणी कुंड की सफाई, गंगा सेवकों ने निकाला कचरा; चलाया अभियान

05 Jan 2025

VIDEO : साइकिल यात्रा निकाल पेड़ लगाने की मुहिम

05 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : ठंड बढ़ने के बाद ऊनी कपड़ों की बड़ी डिमांड

05 Jan 2025

VIDEO : सामाजिक न्याय गोष्ठी का हुआ आयोजन, संविधान अधिकारों पर हुई चर्चा

05 Jan 2025

VIDEO : नाराज बेटे ने पिता पर छिड़का पेट्रोल, आग लगाने की कोशिश

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में अवधेश बालेश्वर ने गाया लोकगीत

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में श्रुतिका शिंदे ने मराठी गाने पर दी प्रस्तुति

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में गंगा अवतरण की दी गई प्रस्तुति

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया

05 Jan 2025

MP News: कटनी में खरीदी केंद्रों पर लगा धान का अंबार, किसानों का भुगतान नहीं, कलेक्टर ने बैठक कर दिए निर्देश

05 Jan 2025

VIDEO : कुल्लू में अमित सूद, लाहौल में रिगजिन समफेल हायरपा बने अध्यक्ष

05 Jan 2025

VIDEO : पशु तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस, गोवंश छोड़ भागे तस्कर; रात में की जाती है डील

05 Jan 2025

VIDEO : जुलाना के वार्ड 5 में पहुंची विधायक विनेश फोगाट

05 Jan 2025

MP News: 24 जिलों से होते कटनी पहुंची दिव्य ज्योति यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, जगह-जगह किया स्वागत

05 Jan 2025

VIDEO : हाथरस तहसील सदर में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की महापंचायत में क्रोधित किसान सड़कों पर उतरे

05 Jan 2025

VIDEO : टप्पल में राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, मांगें मानी

05 Jan 2025

VIDEO : नाहन में बनेगा सूबे का पहला ई हाउस विद्युत सबस्टेशन

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में मराठी समाज ने गणेश वंदना पर दी प्रस्तुति

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में धरोहर हमारी तुम्हारी पर महिलाओं ने दी प्रस्तुति

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में कलाकारों ने धोबिया नृत्य से लोगों का मन मोहा

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्टॉलों का किया अवलोकन

05 Jan 2025

VIDEO : कारोबारियों ने जीएसटी के रिफंड की समस्या उठाई, राज्य कर आयुक्त ने कहा- समस्या होंगी हल

05 Jan 2025

VIDEO : हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर की परीक्षा में रामपुर के चाकू का सवाल पूछा, उत्साह के दिया पेपर

05 Jan 2025

VIDEO : Saharanpur: डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

05 Jan 2025

VIDEO : संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' में स्वच्छता और पर्यावरण विषय पर कठपुतली प्रस्तुति

05 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed