फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Patwari Suspended After Big Scam Exposed Under Ownership Scheme Transferring 51 Plots to Self and Wife

खंडवा में स्वामित्व योजना में बड़ा खुलासा: पटवारी ने 51 प्लॉट अपने और पत्नी के नाम कराए, शिकायत के बाद निलंबित

Fri, 25 Sep 2026 09:30 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 09:30 AM IST
Khandwa Patwari Suspended After Big Scam Exposed Under Ownership Scheme Transferring 51 Plots to Self and Wife
खंडवा में स्वामित्व योजना के अंतर्गत चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। यहां एक पटवारी ने गांव के 51 प्लॉट की रजिस्ट्री अपने और अपनी पत्नी के नाम कर डाली। कांग्रेस पार्टी द्वारा मामले का खुलासा और शिकायत करने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल जांच कराई गई और अब पटवारी को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामला खंडवा जिले की कोलगांव पंचायत का है। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दोषी पटवारी के साथ ही इस मामले में संबंधित तहसीलदार और एसडीएम की मिलीभगत होने और पूरे प्रदेश में ऐसे मामले होने की भी आशंका जताई है।

51 में से तीन पट्टे पत्नी के नाम
मामले का खुलासा तब हुआ, जब प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को स्वामित्व योजना का शुभारंभ होना था। इसके ठीक एक दिन पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने जिला कलेक्टर से दस्तावेजों के साथ ग्राम कोलगांव के पटवारी राजेश मंडलोई के खिलाफ शिकायत की। उत्तमपाल सिंह का आरोप था कि योजना में पट्टा वितरण पर पटवारी द्वारा रजिस्ट्री करने को कहा गया है। लेकिन कोलगांव पंचायत के पूर्व पटवारी ने 48 पट्टे खुद और तीन पट्टे अपनी पत्नी मनीषा पति राजेश के नाम करा लिए हैं। यह योजना के शुरू होने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। इसमें जो एसडीएम और तहसीलदार हैं, उनकी भी मिलीभगत की आशंका है।

कमेटी बनाकर पूरे प्रदेश में कराई जाए जांच
यही नहीं, शिकायत में कांग्रेस पार्टी ने मांग की थी कि इस एक गांव के अलावा पूरे जिले और पूरे मध्य प्रदेश में ऐसे मामले हो सकते हैं। इसलिए इसकी एक कमेटी बनाकर जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना था कि एक गांव में ही 51 पट्टे किसी पटवारी के नाम हो रहे हैं तो कहीं न कहीं राजस्व विभाग के और भी लोग इसमें सम्मिलित होंगे। उनका कहना था कि जो हकदार लोग हैं, जिन्हें पट्टा मिलना चाहिए, वे लोग इससे वंचित रह गए तो इसमें सरकार की भी खामी है। इसकी इंक्वायरी कर दोषियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच होनी चाहिए, जिससे आगे ऐसे और मामले न बढ़ें।

ये भी पढ़ें-  बैतूल में संक्रामक बुखार का बढ़ा प्रकोप: अस्पताल की ओपीडी में उमड़े मरीज, रोज 1200 से अधिक पहुंच रहे लोग

जांच के बाद दोषी पटवारी निलंबित
वहीं, इस मामले में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता का कहना है कि एक मामला उनके संज्ञान में आया था, जिसमें स्वामित्व योजना के अंतर्गत एक पटवारी ने गांव में स्वामित्व के जो प्लॉट थे, उनमें से बहुत सारे प्लॉट स्वयं के नाम और कुछ प्लॉट अपने परिवार वालों के नाम कर लिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि इसकी जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद उस पटवारी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ: गणेश महोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

25 Sep 2026

VIDEO: शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

25 Sep 2026

VIDEO: वोटर सूची पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

25 Sep 2026

VIDEO: टोल मांगने पर बिफरे महात्मा, कर्मचारियों से की अभद्रता; हंगामा

25 Sep 2026

VIDEO: सखियों ने नहीं दिया गोरस का दान तो कान्हा ने फोड़ दी मटकी, बरसाना में हुआ बूढ़ी लीला महोत्सव

25 Sep 2026
विज्ञापन

एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव : मनन शाही, विकास सिंह और विद्यांत थापली ने अध्यक्ष पद पर कराया नामांकन

25 Sep 2026

घर में घुसा तीन फीट लंबा कोबरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, VIDEO

25 Sep 2026
विज्ञापन

डॉ. टीके लहरी मामला, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ओमशंकर ने बीएचयू प्रशासन पर लगाया लीपापोती का आरोप

25 Sep 2026

यूबीआई के शाखा प्रबंधक ने कार में गोली मारकर दी जान; VIDEO

25 Sep 2026

पौखाल महाविद्यालय में लगातार 13वीं बार NSUI का परचम, पूरा पैनल निर्विरोध

पीजी कालेज कोटद्वार : नामांकन पत्र गायब होने पर हंगामा, आमने-सामने आए छात्र गुट

24 Sep 2026

आईआईटी रुड़की: अखरोट निकालने के लिए और तुलसी माला तैयार करने के लिए इजाद की मशीनें

24 Sep 2026

डीएम मयूर दीक्षित ने भगत सिंह चौक का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

24 Sep 2026

VIDEO: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटे ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मां को थाने ले जाने का आरोप

24 Sep 2026

VIDEO: अवैध खनन पर खनन विभाग एवं पुलिस ने की कार्रवाई, जेसीबी समेत दो ट्रैक्टर पकड़े

24 Sep 2026

VIDEO: सीकरी हाईवे पर टकराए ट्रक, केबिन में फंसा चालक

24 Sep 2026

VIDEO: यमुना में नहाते समय गहरे गड्ढे में फंसा युवक, डूबने से मौत

24 Sep 2026

VIDEO: पुलिस पर टेंपो की वेल्डिंग कर रहे युवक को पीटने का आरोप

24 Sep 2026

रुड़की में सनातन महाकुंभ का शुभारंभ, संतों ने रखे विचार

24 Sep 2026

छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, नगर में निकाली रैली

24 Sep 2026

VIDEO: नगर जोन नहीं, अब आगरा कमिश्नरेट में होंगे उत्तरी और दक्षिणी नए जोन

24 Sep 2026

VIDEO: जन्मदिन समारोह में युवक को पीटा

24 Sep 2026

VIDEO: 'बंगलूरू में मेरे साथ गलत हो रहा', लापता युवती के फोन ने उड़ाए परिजन के होश

24 Sep 2026

VIDEO: विवाहिता को ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

24 Sep 2026

VIDEO: मोबाइल हैक कर तोड़ ली बुजुर्ग की बेटी की एफडी

24 Sep 2026

VIDEO: जमानतदारों का खेल, फर्जी दस्तावेज से बेल; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

24 Sep 2026

VIDEO: बेटी की हत्या में मां गिरफ्तार, फंदा कसने पर बेटी के चीखने पर दबाया था मुंह

24 Sep 2026

VIDEO: जंगली सूअर के हमले से बचने को पेड़ पर चढ़ा किसान गिरकर घायल

24 Sep 2026

VIDEO: एक करोड़ की चोरी के खुलासे को चार टीम गठित

24 Sep 2026

VIDEO: आगरा में पुलिस ने पकड़ी जुआरियों की टोली, मोबाइल-कारें समेत नकदी बरामद

24 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed