Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Diamonds and gold jewellery worth ₹10 crore stolen from Kisna Jewellery showroom; gas cutters and tools seized

कटनी: ज्वैलरी शोरूम में 10 करोड़ की बड़ी चोरी, दीवार में छेद कर घुसे चोर; गैस कटर और सिलेंडर छोड़कर फरार

Thu, 12 Nov 2026 05:51 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 05:51 PM IST
Diamonds and gold jewellery worth ₹10 crore stolen from Kisna Jewellery showroom; gas cutters and tools seized

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शातिर चोरों ने एक ज्वैलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां इलाके की है, जहां चोरों ने शोरूम की पिछली दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, चोर सुबह करीब 4:30 बजे किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में पीछे की दीवार में छेद करके दाखिल हुए। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे तक हीरे, सोने और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह जब शोरूम के कर्मचारियों ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तत्काल शोरूम संचालक मोहन बजाज और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा, एएसपी कमल मौर्य, डीएसपी अनिमेष द्विवेदी, रत्नेश मिश्रा समेत पांच थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की गई।

पढ़ें: भाजपा नेता बंटी पटेल के भाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, धमकी देने के आरोप में शस्त्र लाइसेंस रद्द

शोरूम संचालक मोहन बजाज के मुताबिक, शोरूम में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और अलग-अलग शिफ्ट में सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। घटना के वक्त हूटर भी बजा था। उन्होंने बताया कि शोरूम में पहले से करीब 12 से 15 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के जेवरात मौजूद थे। 

वहीं, कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में चोरों ने सेंधमारी कर करीब 10 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी किए हैं। वारदात सुबह करीब 4 से 7 बजे के बीच हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें गठित कर रवाना की गई हैं। पुलिस की टीमें सक्रियता से जांच में जुटी हैं।

एसपी के मुताबिक, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से कुछ साक्ष्य मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आशंका है कि इस वारदात को किसी बड़े गिरोह ने अंजाम दिया है। घटनास्थल के आसपास तलाशी के दौरान गैस कटर, छोटा गैस सिलेंडर और दीवार में छेद करने के औजार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

इस बड़ी चोरी के बाद माधवनगर पुलिस की गश्त और कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। किसना ज्वैलरी शोरूम माधवनगर थाने से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। ऐसे में थाने के इतने करीब करीब 10 करोड़ रुपये की चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। पुलिस का मानना है कि वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहपुर: बाइक सवार को बचाने में खंती में पलटा ट्रैक्टर, मलबे में दबने से मालिक की मौत

12 Nov 2026

सिकंदराराऊ के कोडरा जहांगीरपुर में बच्ची का रक्तरंजित शव बोरे में मिला

12 Nov 2026

बदायूं ककोड़ा मेला: गंगा की सूखती उपधारा ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

12 Nov 2026

एमपी: चार महीने में ही टूट गया सात फेरों का रिश्ता, 50 हजार कैश और जेवर लेकर गायब हुई दुल्हन

12 Nov 2026

VIDEO: नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य भवन का किया घेराव

12 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: छठ पूजा की तैयारी... घाटों को किया जा रहा तैयार

12 Nov 2026

धुंध की चादर में लिपटा नोएडा: सेक्टर 62 में एक्यूआई पहुंचा 390, जानें अन्य इलाकों में कैसी है प्रदूषण का स्तर

12 Nov 2026
विज्ञापन

भोपाल पहुंचे सीएम नायब सैनी, शिवराज सिंह चौहान की माता को दी श्रद्धांजलि

VIDEO: त्योहार खत्म होते ही लोगों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू, बस अड्डों पर इंतजार करते दिखे यात्री

12 Nov 2026

कानपुर साउथ मैदान पर रोमांचक मुकाबला, एमयूसी ने स्पोर्टिंग यूनियन को दिया 142 रन का लक्ष्य

12 Nov 2026

पंजाब दाैरे पर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश प्रधान के साथ चाय पर की चर्चा

कानपुर: बिल्हौर में किसान के ट्यूबवेल पर गंभीर हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति

12 Nov 2026

VIDEO: नेत्र परीक्षण अधिकारियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी कर कार्य ग्रहण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

12 Nov 2026

ऊना: कोलकाता की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चमके आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के खिलाड़ी, विद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

12 Nov 2026

ऊना: वीरवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, भक्तों ने किए माता रानी के दर्शन

12 Nov 2026

फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी की गौतम कैंटीन में मिलीं गंभीर खामियां, फूड सेफ्टी विभाग ने काटा चालान

VIDEO: पिछले 5 दिनों से नहीं उठा कूड़ा, सड़क समेत नाला भी कूड़े से पटा

12 Nov 2026

कटनी: आहूजा लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, 16 दमकल की गाड़ियों ने डाला पानी लेकिन हालात बेकाबू; जानें मामला

12 Nov 2026

फिरोजपुर में मंडियों में उठान में देरी से परेशान आढ़ती और मजदूर, चोरी का भी सता रहा डर

VIDEO: ट्रैफिक पुलिस के सामने ही डग्गामार बसें भर रहीं सवारियां... सरकारी बसें कर रहीं इंतजार

12 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर नेयवेली पावर प्लांट में लगेगी 660 मेगावाट की चौथी यूनिट

12 Nov 2026

गोंडा में डीजे में उतरा करंट, किशोर की मौत, आठ लोग झुलसे

12 Nov 2026

VIDEO: दीवाली के बाद फैला प्रदूषण... सड़कों पर किया गया पानी का छिड़काव

12 Nov 2026

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

12 Nov 2026

फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

अमृतसर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

12 Nov 2026

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed