फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   7 cases were registered by the police today in Alirajpur by campaigning against illegal liquor.

एक्शन में प्रशासन: सागर शराब कांड के बाद अलीराजपुर में सख्ती, ताड़ी और अवैध शराब के ठिकानों पर छापे

Sat, 12 Sep 2026 06:17 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 06:17 PM IST
7 cases were registered by the police today in Alirajpur by campaigning against illegal liquor.

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों ने मध्यप्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और प्रशासनिक निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, सागर की यह त्रासदी अलीराजपुर के लिए कोई नई चेतावनी नहीं है। आदिवासी बहुल अलीराजपुर में पहले भी जहरीली ताड़ी के सेवन से मौतों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सागर कांड के बाद जिले में ताड़ी और अवैध शराब के ठिकानों पर प्रशासन की सख्ती ने पुराने मामलों और उनसे लिए गए सबक पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसी बीच आबकारी आयुक्त के विशेष निर्देश और कलेक्टर नीतू माथुर के आदेश पर अलीराजपुर में अवैध एवं संभावित जहरीली मदिरा के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। शनिवार तड़के आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नानपुर, अजंदा और खरपाई क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल सात प्रकरण दर्ज किए गए।

नानपुर क्षेत्र में चार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई। टीम ने 132 लीटर ताड़ी और 40 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा, कुल 172 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की। इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला 200 किलोग्राम महुआ लहान और निर्माण सामग्री मौके पर नष्ट की गई।वहीं, भाभरा वृत्त क्षेत्र में तीन प्रकरण दर्ज किए गए। यहां से 4.32 बल्क लीटर व्हिस्की, 6 बल्क लीटर बीयर और 12 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जब्त की गई।

जून 2025 में पटेल फलिया में मचा था हड़कंप
अलीराजपुर में जहरीली ताड़ी का मामला नया नहीं है। जून 2025 में आम्बुआ थाना क्षेत्र के पटेल फलिया में ताड़ी पीने के बाद कई ग्रामीणों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया था। इलाज के दौरान मौतों का आंकड़ा तीन तक पहुंच गया था। पुलिस ने ताड़ी बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। ताड़ी के नमूने जांच के लिए एफएसएल भेजे गए थे।

2023 में भी सामने आया था मौतों का मामला
इससे पहले 2023 में अलीराजपुर-धार सीमा क्षेत्र में ताड़ी पीने के बाद तीन लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की घटना सामने आई थी। उस समय ताड़ी में कीटनाशक मिलाए जाने की आशंका भी जताई गई थी और मामले की जांच शुरू की गई थी।

अब सवाल, अगली त्रासदी से पहले कितनी सख्ती?
अलीराजपुर में ताड़ी का पारंपरिक उपयोग होता है, लेकिन अवैध तरीके से तैयार की गई या मिलावटी ताड़ी और हाथ भट्ठी शराब लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। सागर की घटना के बाद अब निगाहें अलीराजपुर प्रशासन की कार्रवाई पर हैं।

सवाल यह भी है कि जिले में पुराने मामलों के बाद उठाए गए कदमों की समीक्षा होगी या नहीं? क्या गांव-गांव बिकने वाले संदिग्ध पेय पदार्थों के ठिकानों की नए सिरे से जांच की जाएगी? और क्या अवैध शराब के खिलाफ मौजूदा अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित रहेगा या स्थायी निगरानी व्यवस्था भी बनाई जाएगी?

सागर कांड ने एक बार फिर खतरे की ओर ध्यान खींचा है। अलीराजपुर में पहले भी जहरीली ताड़ी से मौतों के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगली त्रासदी होने से पहले अवैध और संदिग्ध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार को लेकर अदालत पहुंचे अधिवक्ता, वकीलों को समझाकर बाहर निकाला

12 Sep 2026

कानपुर: सजेती क्षेत्र में घर के बाहर खड़े ट्रक के दो पहिए खोल ले गए चोर

12 Sep 2026

बिलासपुर: गेहड़वीं में गुग्गा जाहरवीर मेला, 14 सितंबर को होगा विशाल दंगल

12 Sep 2026

Video: गणेश महोत्सव के पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

12 Sep 2026

फिरोजपुर में पार्षदों के शपथग्रहण समारोह में सीवरेज और पीने के पानी की समस्या का मुद्दा उठा

विज्ञापन

लुधियाना-जाखल पैसेंजर का विस्तार जींद तक, यात्रियों ने बांटे लड्डू

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में सुबह से तेज धूप, तापमान बढ़ने के आसार

12 Sep 2026
विज्ञापन

Video: पार्थ सारथी सेन शर्मा बोले- शैक्षिक सुधारों के लिए मिलकर काम करें प्रधानाचार्य

12 Sep 2026

सोनीपत में कर्मचारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, साथी का पक्ष लेना पड़ा भारी

गुरुहरसहाए में कांग्रेस नेता ने स्टिंग ऑपरेशन कर नशा बेचने वालों से खरीदा नशा

कानपुर: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

12 Sep 2026

वीडियो: जामिया में गर्ल्स हॉस्टल में हंगामा, खाने में मिले कीड़े तो धरने पर बैंठी छात्राएं; लगाए गंभीर आरोप

12 Sep 2026

मेरठ: कचहरी में लगी लोक अदालत, फरियादियों की उमड़ी भीड़; बैंककर्मियों ने मामलों का किया निस्तारण

12 Sep 2026

ऊना: तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

12 Sep 2026

मंडी: भूपेंद्र सिंह बोले- एनएच निर्माण कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी न करें पंचायतें

12 Sep 2026

Video: बिजली पेंशन अदालत में पेंशन संबंधी समस्याएं सुनी गईं

12 Sep 2026

लुधियाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

12 Sep 2026

नितिन हत्याकांड: मुख्य आरोपी मिट्ठू के घर चला बुलडोजर, फरार होने पर प्रशासन की कार्रवाई

12 Sep 2026

मेरठ: 17वीं मास्टर वैभव टी-20 ट्रॉफी का उद्घाटन मुकाबला, मेरठ रेड और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ रोमांचक मैच

12 Sep 2026

मेरठ में मास्टर वैभव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, अतिथियों ने खिलाड़ियों से किया परिचय

12 Sep 2026

धर्मशाला: बारिश से कोतवाली-खनियारा सड़क का 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त

12 Sep 2026

वीडियो: सोलन में फुटबॉल का रोमांच, तीसरे दिन के शुरू हुए मुकाबले

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

12 Sep 2026

औरैया: बाजारों में सजीं विघ्नहर्ता की मनमोहक मूर्तियां, 150 से 11 हजार रुपये तक है कीमत

12 Sep 2026

खबर का असर: मां की पीठ पर स्कूल जाने वाले दिव्यांग छात्र को मिली मोटराइज्ड साइकिल, दिया दिल से धन्यवाद

12 Sep 2026

चित्रकूट: आस्था के घाट फिर पानी में: मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, डूबीं घाटों की सीढ़ियां

12 Sep 2026

मंडी: जर्जर मकानों से पक्के आशियानों तक पहुंच रहे गरीब परिवार, सरकाघाट में 51 परिवारों को मिले डेढ़-डेढ़ लाख

12 Sep 2026

दीप प्रज्ज्वलित कर जनपद न्यायाधीश ने किया लोक अदालत का शुभारंभ, जानकारी देतीं सचिव ईशा त्रिपाठी

12 Sep 2026

पंचकूला में लगी लोक अदालत, चालान भरने के लिए लोगों की लाइनें लगी

12 Sep 2026

VIDEO: आधी रात दो मकानों में घुसे बदमाश, तीन राउंड फायरिंग से दहशत, रामवती के घर से जेवरात समेत सामान चोरी

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed