{"_id":"6a1838448724a8990a069788","slug":"there-was-a-dispute-between-two-parties-regarding-the-removal-of-an-illegally-operating-liquor-bar-police-started-investigation-on-the-basis-of-cctv-indore-news-c-1-1-noi1551-4332013-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Indore News: अवैध अहाते को हटाने को लेकर देर रात जमकर विवाद, हंगामा करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अवैध अहाते को हटाने को लेकर देर रात जमकर विवाद, हंगामा करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 08:25 PM IST
Link Copied
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम चौराहे पर शराब दुकान के पास संचालित किए जा रहे कथित अवैध अहाते को लेकर देर रात जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि चोइथराम मंडी चौराहे पर सिद्धार्थ जायसवाल शराब दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि दुकान के पास एक खुले प्लॉट में अवैध रूप से अहाता भी चलाया जा रहा था। प्लॉट मालिक का कहना है कि अहाते के कारण वहां लगातार गंदगी फैल रही थी, जिसके चलते नगर निगम ने प्लॉट मालिक पर चालानी कार्रवाई की।
नगर निगम की कार्रवाई के बाद प्लॉट मालिक ने शराब ठेकेदार से अहाता हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देर रात विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना में एक-दो लोगों को चोटें भी आई हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ आरोपी कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।