Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police investigation continues in software engineer's death case, truth to be revealed after short PM report.

इंदौर: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा खुलासा

Tue, 17 Nov 2026 09:08 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 09:08 PM IST
सार

इंदौर के मनोरमागंज स्थित अपार्टमेंट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शौर्य माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पिता पंकज माली ने उन्हें बेहोश हालत में अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन
Police investigation continues in software engineer's death case, truth to be revealed after short PM report.
सॉफ्टवेयर इंजीनियर शौर्य माली

विस्तार

पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज स्थित एक अपार्टमेंट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शौर्य माली की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने युवक की मौत को लेकर किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शौर्य के पिता पंकज माली ने सबसे पहले उसे बेहोश हालत में देखा था। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए बेटे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। परिजन इस उम्मीद में थे कि समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकेगी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हथियारबंद पांच बदमाशों ने एक ही गांव के पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल लेकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से ही माता-पिता गहरे सदमे में हैं।पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक, माता-पिता के सामान्य स्थिति में आने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे। पिता पंकज माली से भी घटना से जुड़ी परिस्थितियों, शौर्य की तबीयत और घटना से पहले की गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed