{"_id":"694c2021692cf43ff2099984","slug":"nahar-darwaza-police-arrested-a-woman-who-demanded-rs-50-lakh-by-threatening-to-trap-her-in-a-honey-trap-dewas-news-c-1-1-noi1389-3771280-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dewas News: हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए मांगे, नाहर दरवाजा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए मांगे, नाहर दरवाजा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजोदा निवासी एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये और जमीन में आधा हिस्सा मांगने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को बुधवार रात मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार राजोदा निवासी भावेश ठाकुर ने कुछ दिन पहले नाहर दरवाजा थाने में आवेदन देकर शिकायत की थी कि आरोपी महिला उसे लगातार परेशान कर रही है। महिला द्वारा 50 लाख रुपये की मांग के साथ-साथ भोपाल रोड स्थित भूमि में आधा हिस्सा मांगा जा रहा था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि महिला अश्लील फोटो और वीडियो के माध्यम से फरियादी को ब्लैकमेल कर रही है।
फरियादी द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेल सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एबी रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप की पार्किंग से आरोपी महिला को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि फरियादी के अनुसार आरोपी महिला ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और बाद में अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये की मांग की। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इसी महिला के खिलाफ पिछले वर्ष भी इसी थाने में शोषण से संबंधित एक मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पिछले कई दिनों से फरार थी, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।