{"_id":"67ddc539657cd613b60ee51c","slug":"councillors-husband-was-sitting-on-empty-chair-was-threatened-by-hospital-doctor-burhanpur-news-c-1-1-noi1224-2750861-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: कुर्सी का झगड़ा, पार्षद पति को अस्पताल के डॉक्टर ने धमकाया, कहा- मुझे नौकरी की जरूरत नहीं है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: कुर्सी का झगड़ा, पार्षद पति को अस्पताल के डॉक्टर ने धमकाया, कहा- मुझे नौकरी की जरूरत नहीं है...
बुरहानपुर जिला अस्पताल में एक डॉक्टर और बीजेपी पार्षद के पति के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जब गांधी चौक से सत्ता पक्ष की महिला पार्षद बिल्ली के काटने के चलते एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंची थीं। इस दौरान साथ गए उनके पति वहां मौजूद एक खाली कुर्सी पर बैठ गए।
इसी बीच इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अल्तमश ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। पार्षद पति ने इसका वीडियो बनाने की कोशिश की तो डॉक्टर ने उन्हें इमरजेंसी सेवा में बाधा डालने की धमकी दी और अराजक तत्व तक कह दिया। इस विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर की बदसलूकी साफ देखी जा सकती है। इसके बाद पार्षद और उनके पति ने मिलकर अपर कलेक्टर से शिकायत की, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
डॉक्टर ने कहा- नौकरी की जरूरत नहीं, बना लो वीडियो
पार्षद पति जफर ने बताया कि वे डॉक्टर के साइड की खाली कुर्सी पर बैठे थे। इस पर वहां मौजूद डॉक्टर ने कहा कि यह डॉक्टर की कुर्सी है, आप यहां नहीं बैठ सकते। इसके बाद डॉक्टर अल्तमश सीधे बदतमीजी करने लगे। जब उन्हें समझाने की कोशिश की गई, तो वे कहने लगे- मुझे नौकरी की जरूरत नहीं है, तुम्हें जहां शिकायत करनी हो, कर दो। यहां नेतागिरी मत करो। वीडियो भी बना लो।
अपर कलेक्टर से की शिकायत
गांधी चौक क्षेत्र से बीजेपी पार्षद रिजवाना जफर ने बताया कि वे बिल्ली के काटने पर इंजेक्शन लगवाने अस्पताल गई थीं। इस दौरान उनके पति खाली कुर्सी पर बैठे, जिसे लेकर अस्पताल स्टाफ ने जबरदस्ती की और मारने की कोशिश तक की। पार्षद ने कहा, जब एक जनप्रतिनिधि के साथ बदसलूकी हो रही है, तो आम आदमी के साथ क्या सुलूक होता होगा। इसलिए हमने अपर कलेक्टर से शिकायत की है ताकि ऐसे डॉक्टर पर कार्रवाई हो।
डॉक्टर को देंगे नोटिस
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप मोसेस ने विवाद का वीडियो देखकर डॉक्टर अल्तमश को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए नए ट्रेनी डॉक्टरों को जनता और मरीजों से उचित व्यवहार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।