फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Transfer of officers in Transport Department, 9 regional and district transport officers transferred

MP News: परिवहन विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर, नौ क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारी इधर से उधर

Sat, 22 Mar 2025 07:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Mar 2025 07:28 AM IST
सार

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। परिवहन विभाग की तरफ से जारी आदेश में क्षेत्रीय/ अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Transfer of officers in Transport Department, 9 regional and district transport officers transferred
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के क्षेत्रीय/ अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए है। इसमें 9 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। परिवहन विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार नरसिंहपुर के जिला परिवहन अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा को प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भोपाल बनाया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  इंदौर में नर्मदा के पहले चरण की कहानी सुनाई, फिर कलश से शुद्ध जल नदी में डाला
विज्ञापन


वहीं, प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छतरपुर विक्रमजीत सिंह कंग को प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी ग्वालियर, प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा मनोज कुमार को प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर, सागर के प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला को जिला परिवहन अधिकारी पन्ना, प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कटनी विमलेश कुमार गुप्ता को जिला परिवहन अधिकारी मण्डला, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर मधु सिंह को प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छतरपुर, जिला परिवहन अधिकारी दतिया स्वाति पाठक को  सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर, प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम निशा चौहान को जिला परिवहन अधिकारी देवास और जिला परिवहन अधिकारी देवास जया बसावा को प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed