फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Amazing MP, Shocking Theft! Thieves Touch Goddess’s Feet Before Stealing Crown at Ichhadevi Temple

पाप से पहले मांगी माफी: इच्छादेवी मंदिर में चोरी, चोर ने पहले मां के चरण छुए, फिर मुकुट चुराकर हुआ फरार

Sun, 13 Sep 2026 03:52 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 03:52 PM IST
Amazing MP, Shocking Theft! Thieves Touch Goddess’s Feet Before Stealing Crown at Ichhadevi Temple

बुरहानपुर जिले से आस्था को झकझोर देने वाली चोरी की हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां इच्छादेवी मंदिर में शनिवार रात तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने से पहले चोरों ने माता रानी के चरण स्पर्श किए और इसके बाद मंदिर में चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीनों आरोपी मंदिर परिसर में पहुंचे। चोरी करने से पहले उन्होंने मां इच्छादेवी की प्रतिमा के चरण छुए। इसके बाद आरोपियों ने माता रानी के सिर से मुकुट और छत्र निकाल लिया और उसे लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मंदिर में माता रानी के नाक में सोने की लौंग और गले में सोने का मंगलसूत्र भी था, लेकिन चोर इन्हें नहीं ले जा सके।

ये भी पढ़ें- पन्ना: मझगांय बांध में बढ़ता पानी, विस्थापितों के सब्र का बांध टूटा; चिता जलाकर उठाई हक की आवाज

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने मंदिर में प्रवेश करते समय भी माता के चरण छुए और चोरी करने के बाद बाहर निकलते समय भी मां के चरण स्पर्श किए। आस्था और अपराध के इस अजीबोगरीब मेल ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना हुई है, जो गंभीर मामला है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में भी आक्रोश और चिंता का माहौल है। मां इच्छादेवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ऐसे धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कांगड़ा: धर्मशाला के दाड़ी स्कूल में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई एनडीए परीक्षा, 192 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

13 Sep 2026

औरैया: रामगंगा नहर किनारे टहलते समय आया मिर्गी का दौरा, डूबे युवक का 12 घंटे बाद मिला शव

13 Sep 2026

कुल्लू: मनाली में हस्तनिर्मित उत्पादों की धूम, पर्यटकों की पहली पसंद बने हिमाचली कारीगरों के सामान

13 Sep 2026

VIDEO: अंबेडकरनगर: पीआरडी जवान ने पीएम श्री विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, अवकाश पर था साथी जवान

13 Sep 2026

VIDEO: डेहरास रोड पर नाले में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौत

13 Sep 2026
विज्ञापन

शिमला: दुनिया के बड़े मंचों पर गूंजी पहाड़ की आवाज, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘खूंटा’

13 Sep 2026

नूंह: राष्ट्रीय लोक अदालत में 17,505 मामलों का निपटारा

13 Sep 2026
विज्ञापन

बीवां में पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

13 Sep 2026

VIDEO: चंद मिनटों में लकड़ी पर तस्वीर, सलमान खान ने की तारीफ; बीटेक पास धर्मेंद्र की कला का हर कोई मुरीद

13 Sep 2026

हांसी में खाटू श्याम के जागरण में गया परिवार, पीछे से मकान में लाखों की चोरी

13 Sep 2026

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से किया शृंगार; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

13 Sep 2026

40 साल पुराने चकरोड विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई, दो घंटे चली पैमाइश; VIDEO

13 Sep 2026

स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, VIDEO

13 Sep 2026

24 लाख मामले निस्तारित, 11 विवाहित जोड़ों का सुलह; VIDEO

13 Sep 2026

जेडीयू के मंडलीय कार्यकता सम्मेलन में नीतीश कुमार के कार्यों कि हुई सराहना, VIDEO

13 Sep 2026

गाजीपुर में अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, VIDEO

13 Sep 2026

डेढ़ लाख नगदी व बेटे की शादी के लिए बनवाए गए आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली, VIDEO

12 Sep 2026

ओपीडी में ताला बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे बीएचएमएस के इंटर्न व छात्र, VIDEO

12 Sep 2026

कानपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने निकाली फियरलेस नाइट वॉक रैली

12 Sep 2026

VIDEO: कैंटर सवारों ने बाइक सवारों को पीटा, रुपये छीनने का आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

12 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को बचाने आए पति पर कुल्हाड़ी से हमला

12 Sep 2026

VIDEO: ढाबा संचालक के भतीजे से मांगी चौथ, आरोपी अदालत में तलब

12 Sep 2026

VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बस रुकवाकर चालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

12 Sep 2026

VIDEO: तेंदुए का हल्ला मचा, लकड़बग्घे ने मार दी बकरी

12 Sep 2026

VIDEO: अपार्टमेंट में बुलाकर की छेड़खानी, भेजा गया जेल

12 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर विवाहिता से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed