{"_id":"66e4e8072c0cc348a00f01af","slug":"the-killer-reached-the-police-station-after-killing-his-wife-husband-said-i-killed-his-wife-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2104058-2024-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा पति, पुलिस से बोला- मैंने बीवी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा पति, पुलिस से बोला- मैंने बीवी को मार डाला
मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले में एक पति ने आपसी विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने बीवी को मार डाला है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटना शुक्रवार को देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शंकर कॉलोनी की है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मार का हत्या कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति पत्नि का सुबह आपस में कोई विवाद हुआ था, जिसके चलते पति ने पत्नी की हत्या की हैं। पति ने महिला की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी घर का दरवाजा बंद कर थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और महिला के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी दशरथ रजक का विवाह वर्ष 2003 में किरण से हुआ था। किरण लोगो के घरों में मेड का काम करती थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं जो घटना के समय स्कूल गए थे। उसी दौरान पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर पति ने कुल्हाड़ी से वार करते हुए पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
देहात थाना प्रभारी आरपीएस चौहान ने बताया कि शंकर कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह पति पत्नी के बीच आपस में विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।