{"_id":"6ac0f4e0b820238abb0998ea","slug":"video-yapa-ka-bugdha-khabra-bhajapa-ka-bga-sapa-ka-paratayasha-sakalrashapa-ka-jaraya-jana-ja-ka-bca-yaga-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी की बड़ी खबरें, भाजपा के बागी सपा के प्रत्याशी, स्कॉलरशिप के जरिये जेन-जी के बीच योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की बड़ी खबरें, भाजपा के बागी सपा के प्रत्याशी, स्कॉलरशिप के जरिये जेन-जी के बीच योगी
हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
एमएलसी चुनाव से पहले यूपी की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। डॉ. संजयन त्रिपाठी भाजपा से बागी होकर सपा में शामिल हो गए हैं। सपा ने बिना देरी उन्हें गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक से अपना एमएलसी प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। इसके लिए उसे अपना उम्मीदवार बदलने जैसा बड़ा और कठोर फैसला लेना पड़ा। सपा ने शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए दो सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं।
पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एटीएस ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने इसके नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ लखनऊ समेत 10 जिलों में दबिश दी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर 150 से अधिक संदिग्धों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच कर रही है।
यूपी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार युवाओं से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कभी नियुक्ति पत्र वितरण तो कभी किसी अन्य कार्यक्रम के जरिये। इसी कड़ी में शनिवार को वह छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति कार्यक्रम के जरिये 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों से जुड़े। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं का मोटिवेट करने के उद्देश्य से मंत्री ओम प्रकाश राजभर की चुटकी ली। कहा कि समय पर छात्रवृत्ति मिलती तो ओपी राजभर भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ते। नेता नहीं बनते।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज के बीच संवाद बढ़ा रही है। लखनऊ के किसान सम्मेलन में अखिलेश यादव ने जाट युवाओं से बातचीत की। साथ ही बुढ़ाना, सिवालखास, शामली समेत कई सीटों को लेकर मंथन भी किया। उन्होंने जेन-जी के दायरे में आने वाले समाज के युवाओं से अलग-अलग बात करके माहौल को भांपने का प्रयास किया।
यूपी में 2027 के चुनावी संग्राम से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश की कमान जाने के बाद अजय राय का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की तैयारी है। एक्स पर की गई पोस्ट के अंत में लिखा, “हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे! हर-हर महादेव!”
मेरठ में व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और कारोबार के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में काले झंडे लगाए गए। संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर केसरगंज, सदर बाजार, मेहताब सिनेमा क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, कंकरखेड़ा और गढ़ रोड समेत कई बाजारों में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए गए। संगठन के अनुसार, तीन दिनों में करीब 17 हजार काले झंडे लगाए जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में शासन ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जौनपुर और मऊ के सीडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत किया गया है। तबादलों के तहत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।