{"_id":"6ac74fbd90f50b887e0898ba","slug":"video-video-bhajapa-ka-khalfa-paratharashana-kara-raha-sapa-karayakaratao-ka-palsa-na-raka-kada-saha-bb-maraga-thapa-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, केडी सिंह बाबू मार्ग ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, केडी सिंह बाबू मार्ग ठप
चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार दोपहर केडी सिंह बाबू मार्ग पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। करीब आधे घंटे से मार्ग पर आवागमन ठप है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’ कार्यकर्ताओं के साथ जिला अधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए जाने की जिद पर अड़े हैं।
पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले शहर में सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।