{"_id":"6ab23500af8068374008bb6e","slug":"video-video-3567-cayanata-abhayarathaya-ka-nayakata-patara-karayakarama-ma-bl-dapata-saema-brajasha-pathaka-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 3,567 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 3,567 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित करते हुए पिछली सरकारों में सरकारी भर्तियों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जेलों में जश्न मन रहा है, भैया आएंगे, जेल के फाटक टूटेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि पहले प्रदेश का क्या हाल था और अब क्या हाल है। उनके संबोधन में “पर्ची-खर्ची पर नौकरी लगती थी” का भी जिक्र आया।
कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्तियों में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता और 2,372 सहायक अध्यापक शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।