{"_id":"68b0279f7174bd5b56051535","slug":"video-rajagara-mahakabha-ma-nakara-pakara-vathasha-jana-val-yavao-ka-sarakara-rakhaga-thhayana-naha-parakasha-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोजगार महाकुंभ में नौकरी पाकर विदेश जाने वाले युवाओं का सरकार रखेगी ध्यान- नेहा प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार महाकुंभ में नौकरी पाकर विदेश जाने वाले युवाओं का सरकार रखेगी ध्यान- नेहा प्रकाश
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को इसके अंतिम दिन भी रोजगार की तलाश में युवाओं की भारी भीड़ पहुंची। मेले में युवाओं के चयन के लिए 22 विदेशी एवं 78 देशी कंपनियां पहुंचीं। 100 से अधिक एचआर प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही ऑफर लेटर मिलने के लिए आश्वस्त किया। सेवायोजन विभाग के मुताबिक, दो दिनों में अलग-अलग कंपनियों ने करीब 11 हजार युवाओं का चयन किया है। उन्हें ऑफर लेटर भी दे दिया गया है। अंतिम दिन यह आंकड़ा करीब 15 हजार पहुंचने के आसार हैं।
सेवायोजन निदेशक नेहा प्रकाश ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि विदेश जाने वाले सभी युवाओं का सरकार ध्यान रखेगी। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि नौकरी पाने वाले किसी युवा को कोई तकलीफ न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।