{"_id":"68b6a56126c27024950a4628","slug":"video-llb-chhatara-para-ltha-caraja-ka-varathha-ma-lkhanauu-vava-ma-ebvapa-karayakaratao-na-kaya-paratharashana-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"LLB छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में लखनऊ विवि में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LLB छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में लखनऊ विवि में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी में गदिया के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर सोमवार को छात्रों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित छात्रों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा। सुबह से ही शुरू हुए धरना प्रदर्शन व हंगामे के कारण परिसर में दिनभर अराजकता रही। दोपहर में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद किया तो संस्थान प्रबंधन के लोगों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई।
इस दौरान मौजूद पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख छात्रों को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे नाराज कुछ छात्रों ने गदिया पुलिस चौकी पर पथराव कर शीशे इत्यादि तोड़ दिए तो पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसकी चपेट में आकर करीब 24 लोग जख्मी हो गए। इनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।