{"_id":"6accafa9754b8d16310102ba","slug":"video-lkhanauu-ma-gamata-ma-katha-dhab-sacalka-oura-yavata-ka-thasara-thana-bha-naha-lga-saraga-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में गोमती में कूदे ढाबा संचालक और युवती का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में गोमती में कूदे ढाबा संचालक और युवती का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
लखनऊ में घैला पुल से गोमती नदी में कूदे फैजुल्लागंज निवासी ढाबा संचालक गौतम गुप्ता (42) और उनकी रिश्तेदार चुनमुन वर्मा (23) का दूसरे दिन सोमवार को भी पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ और गोताखोरों ने नदी में तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली।
पुलिस के मुताबिक, गौतम बीकेटी में ढाबा चलाते हैं। रविवार को घर में विवाद के बाद वह दोपहर करीब 12:30 बजे जान देने की बात कहकर निकले थे। शाम को उनके घैला पुल से गोमती में कूदने की सूचना मिली। उनके साथ चुनमुन के भी नदी में कूदने की बात सामने आई।
शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंचे गौतम के साढ़ू अभिषेक ने पुल पर मिले जूते से उनकी पहचान की। चुनमुन के पिता महेंद्र वर्मा भी वहां पहुंचे। ठाकुरगंज पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई थी।
पुलिस के अनुसार, गौतम और चुनमुन के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को हो गई थी। इसको लेकर घर में कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार को भी कहासुनी हुई थी।
बीकेटी के देवराई गांव निवासी चुनमुन एक कार शोरूम में रिसेप्शनिस्ट थीं। उनके पिता महेंद्र के मुताबिक, शनिवार को वह चुनमुन को बैंकिंग की परीक्षा दिलाने कानपुर ले गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों लौटे थे। 13 अक्टूबर को चुनमुन फिर बैंक की परीक्षा थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।