{"_id":"6ab781149768682572061778","slug":"video-una-department-of-legal-metrology-gets-tough-charging-above-mrp-will-prove-costly-for-traders-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: माप तौल विभाग सख्त, व्यापारियों को एमआरपी से अधिक दाम वसूलना पड़ेगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: माप तौल विभाग सख्त, व्यापारियों को एमआरपी से अधिक दाम वसूलना पड़ेगा महंगा
ऊना जिला के व्यापारियों को एमआरपी से अधिक दाम वसूलना महंगा पड़ा है। माप तौल विभाग के पास बार-बार आ रही एमआरपी से अधिक वसूली की शिकायतों के बाद कार्रवाई धरातल पर अमल में लाई गई है। विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा है। जिलेभर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों के चालान काटे गए हैं और विभागीय समझौते के तहत निपटारा किया गया है और कारोबारियों से नियमों के विपरीत कारोबार किए जाने की सूरत में 58,000 का जुर्माना वसूल किया है। माप तौल विभाग ऊना के निरीक्षक राहुल सेठी का कहना है कि तय एमआरपी से ऊपर कोई भी कारोबारी समान नहीं बेच सकता है। अगर ऐसा कहीं पर भी हो रहा है तो उपभोक्ता जागरूक हों और इसकी शिकायत विभाग या प्रशासन के पास करें। उन्होंने बताया कि ओवरचार्जिंग के मामले बदसाली, अंब, अंदौरा में सामने आए हैं। उपभोक्ताओं को डिब्बाबंद वस्तुओं से लेकर अन्य जो खाद्य सामग्री परोसी जा रही है, उनकी नियमों के तहत जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा डिब्बाबंद वस्तुओं में जो इंडेक्स बाहर प्रकाशित किया गया है। उसके तहत अगर भीतर में भी कोई सम्मान में गड़बड़ी पाई जाती है तो वह भी एक विभागीय नियमों के तहत गड़बड़ का मामला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।