{"_id":"6ad87c5d5a9d47d93e0df777","slug":"video-mla-vivek-sharma-meeting-panchayat-secretaries-bangana-una-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: पंचायत सचिवों के साथ विधायक विवेक शर्मा ने की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पंचायत सचिवों के साथ विधायक विवेक शर्मा ने की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:18 PM IST
Link Copied
विधायक विवेक शर्मा ने खंड विकास कार्यालय बंगाणा में पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में आम जनता की समस्याओं को विधायक तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक पंचायत में उपलब्ध करवाए गए विधानसभा संवाद रजिस्टर की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में विधानसभा संवाद रजिस्टर उपलब्ध करवाया गया है, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी अपनी समस्याएं और शिकायतें आसानी से विधायक तक पहुंचा सकें।
उन्होंने कहा कि कई बार दूरी या अन्य कारणों से लोग अपनी समस्याएं लेकर विधायक के पास नहीं पहुंच पाते। ऐसे लोगों के लिए विधानसभा संवाद रजिस्टर अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो सकता है।
विधायक ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को किसी विभाग से संबंधित समस्या, शिकायत या जनहित का कोई मुद्दा उठाना है, तो वह उसे लिखित रूप में विधानसभा संवाद रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित पंचायत सचिव को सौंप सकता है।
पंचायत सचिव रजिस्टर में दर्ज शिकायतों और समस्याओं को विधायक तक पहुंचाएंगे। इसके बाद संबंधित मामलों को उचित स्तर पर उठाकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।
बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान और जनता तक संवाद व्यवस्था की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।