{"_id":"6ac4c1c851c2132b53032acf","slug":"video-amb-college-student-central-association-council-oath-ceremony-2026-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: अंब कॉलेज में छात्र केंद्रीय परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, अलीशा ने संभाला अध्यक्ष पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अंब कॉलेज में छात्र केंद्रीय परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, अलीशा ने संभाला अध्यक्ष पद
Ankesh Dogra
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:09 PM IST
Link Copied
महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, अंब में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित छात्र केंद्रीय परिषद (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ हुई। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार ने सभी नवनिर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और लोकतांत्रिक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से कॉलेज की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का आह्वान किया।
शपथ लेने वाले छात्र प्रतिनिधियों ने कॉलेज की गरिमा बनाए रखने, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने और परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया।
समारोह में अलीशा ने अध्यक्ष, वंश ठाकुर ने उपाध्यक्ष, प्रियानी ने सचिव और रजनी ठाकुर ने संयुक्त सचिव पद की शपथ ली। विभागीय प्रतिनिधि के रूप में किरण बाला और अनामिका शर्मा ने दायित्व संभाला।
कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में भानु प्रिया, आस्था, अंकिता, शौर्य भारद्वाज, महक, चरणजीत कौर, यशस्विनी चौहान, श्रुति ठाकुर, सुनिधि, तमन्ना, अभी कालिया, नीतिका शर्मा, अंकिता, प्रागुन शर्मा और सालोनी ने शपथ ली।
विभिन्न गतिविधियों और क्लबों के लिए साहिल संधू, तमन्ना जसवाल, अर्शदीप, वरुण, अभिषेक सिंह, इशिका, रमन संदल, आंचल शर्मा, तानिया शर्मा, प्रांजल धीमान, वासु जसवाल, सहज धीमान, कशिश अमृत, अंकित कुमार, महक चौधरी और सोनाक्षी राणा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
समारोह के अंत में परिषद की समन्वयक डॉ. कृष्णा शर्मा ने सभी का आभार जताया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मंच का संचालन डॉ. सुजाता ने किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।