{"_id":"6ab7795b97df02952b0294fb","slug":"video-video-three-day-tourism-week-celebrations-organized-in-solan-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सोलन में तीन दिवसीय पर्यटन सप्ताह समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सोलन में तीन दिवसीय पर्यटन सप्ताह समारोह का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व पर्यटन दिवस-2026 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय पर्यटन सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। आज अंतिम दिन संस्कृति पर आधारित मॉडलिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों के लिए पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम शनिवार को निकाले जाएंगे साथ ही पुरस्कार भी बांटे जाएंगे। इसी तरह पर्यटन सप्ताह के दूसरे दिन मेहंदी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, नाटी और फूड फेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक की भूमिका डॉ. बीएन कमल, डॉ. सुध्यान नेगी, डॉ. रीना चौहान और डॉ. ब्रिजेश पांडेय और डॉ. भारती गुप्ता ने निभाई। महाविद्यालय के बी वॉक विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटन सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यटन की महत्ता से परिचित कराने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक जागरूकता, टीम भावना एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।