{"_id":"6adf02d7bb0310516e0c7450","slug":"video-rajeev-bindal-maharishi-valmiki-jayanti-nahan-sirmaur-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले- रामायण में महर्षि वाल्मीकि ने बताया आदर्श जीवन का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले- रामायण में महर्षि वाल्मीकि ने बताया आदर्श जीवन का मार्ग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:05 PM IST
Link Copied
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से आदर्श जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादाओं का संदेश दिया है। रामायण में राजा के दायित्वों से लेकर पारिवारिक संबंधों और सामाजिक जीवन तक के आदर्शों का वर्णन मिलता है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत है, जो पीढ़ियों को जीवन जीने की सही राह दिखाती है।
डॉ. राजीव बिंदल सोमवार को नाहन में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर वाल्मीकि मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। समारोह स्थल पर पहुंचने पर पार्षद प्रदीप सहोत्रा, अचपाल नारनोल, विजय चौरिया सहित समाज के अन्य लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और हवन यज्ञ में भाग लिया।
मीडिया से बातचीत में डॉ. बिंदल ने महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को रामायण के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। उनकी रचना में जीवन के विभिन्न पहलुओं और मानवीय मूल्यों का गहन संदेश समाहित है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से बताया कि एक आदर्श राजा कैसा होना चाहिए, परिवार में माता-पिता और पति-पत्नी के संबंध कैसे होने चाहिए और मनुष्य को अपने जीवन में किन मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। रामायण में निहित ये शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा देने का काम करती हैं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती हर वर्ष देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। नाहन में भी इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जबकि रात को समारोह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
उन्होंने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने और उनकी शिक्षाओं को दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।