{"_id":"6adefa2c73ed1289fc01ab9b","slug":"video-congress-democracy-save-vote-save-rally-delhi-november-1-ajay-solanki-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन के विधायक अजय सोलंकी बोले- लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन के विधायक अजय सोलंकी बोले- लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:40 PM IST
Link Copied
कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने दावा किया कि देश में करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।
सोलंकी ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन मार्च और महारैली आयोजित करेगी। पार्टी इस अभियान के जरिए मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।
नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसी अधिकार के माध्यम से जनता देश और प्रदेश का भविष्य तय करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और उसे मतदान का अवसर मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में निर्वाचन आयोग जैसी स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि देश की विभिन्न संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।
सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर देशभर में आवाज उठाएगी। उन्होंने मतदाता सूची और मतदान के अधिकार से जुड़े मामलों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता जताई।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि रोजगार और नौकरी की तलाश में बड़ी संख्या में युवा अपने गृह प्रदेश से दूसरे राज्यों में जाते हैं। ऐसे में उनके मताधिकार और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से जुड़े विषयों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया।
पत्रकारवार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, प्रदेश प्रवक्ता उषा तोमर और मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।