फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mushroom farming ankit kumar sundernagar 200 to 7000 bags business success

मंडी: 200 बैग से शुरू किया मशरूम का कारोबार, अब 7 हजार बैग तक पहुंचा; हर माह डेढ़ लाख रुपये की कमाई

Sun, 27 Sep 2026 11:20 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:20 AM IST
mushroom farming ankit kumar sundernagar 200 to 7000 bags business success
अगर इरादा मजबूत हो तो सीमित संसाधनों में भी स्वरोजगार की बड़ी राह तैयार की जा सकती है। सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी अंकित कुमार ने इसे अपने काम से साबित किया है। बारहवीं तक पढ़ाई करने वाले अंकित ने नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय मशरूम उत्पादन को अपना व्यवसाय बनाया और धीरे-धीरे इसे बड़े कारोबार में बदल दिया। कभी महज 200 बैग से शुरू हुआ उनका मशरूम उत्पादन अब बढ़कर करीब 7 हजार बैग तक पहुंच गया है। वर्तमान में वह हर माह करीब 20 क्विंटल मशरूम सब्जी मंडियों में भेज रहे हैं। सभी खर्च निकालने के बाद उनकी करीब डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह की आय हो रही है। अंकित ने सीधे बड़े स्तर पर मशरूम उत्पादन शुरू नहीं किया। व्यवसाय शुरू करने से पहले उन्होंने एक मशरूम फार्म का दौरा किया और करीब छह से सात महीने वहां काम करके उत्पादन की बारीकियां सीखीं। इसके बाद उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर से प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान मिली तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से मशरूम उत्पादन शुरू किया। अंकित ने शुरुआत बटन मशरूम से की। अनुभव बढ़ने के साथ उन्होंने ढिंगरी मशरूम का उत्पादन भी शुरू कर दिया। कम जमीन में अधिक उत्पादन हासिल करने के लिए अंकित ने करीब 80×80 फीट क्षेत्र में वर्टिकल फार्मिंग को अपनाया है। इसमें एक ही जगह पर कई स्तरों में उत्पादन किया जाता है। इस तकनीक से उपलब्ध जगह का अधिकतम इस्तेमाल हो रहा है और उत्पादन क्षमता भी बढ़ी है। सीमित भूमि वाले किसानों और युवाओं के लिए यह तरीका स्वरोजगार का एक उपयोगी विकल्प बन सकता है। उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ राजेश कुमार के अनुसार सुंदरनगर उपमंडल में हिमाचल खुम्ब विकास योजना के तहत 26 लाभार्थी हैं। योजना के तहत लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के साथ प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अंकित कुमार को मशरूम शेड निर्माण के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई थी। सरकारी सहायता और प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अंकित ने अपने कारोबार को आगे बढ़ाया और उत्पादन को बड़े स्तर तक पहुंचाया। मशरूम उत्पादन में सफलता मिलने के बाद अंकित ने कारोबार को हिमाचल से बाहर भी विस्तार दिया है। उन्होंने पंजाब में भरतगढ़ के पास नई मशरूम इकाई स्थापित की है। पंजाब में उन्होंने बांस से बने हट्स में मशरूम उत्पादन शुरू किया है। वहां तापमान अधिक होने के कारण मौसम के अनुकूल किस्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, सुंदरनगर में ठंडे मौसम को ध्यान में रखते हुए अलग किस्म का उत्पादन किया जाता है। इस तरह अंकित ने अलग-अलग क्षेत्रों के मौसम के अनुसार उत्पादन तकनीक और किस्म में बदलाव किया है। अंकित के अनुसार उनके फार्म में मशरूम का उत्पादन प्राकृतिक और जैविक तरीके से किया जाता है। उत्पादन में रासायनिक कीटनाशक, कीट नियंत्रक और फफूंदनाशक का इस्तेमाल नहीं किया जाता। काम की जरूरत के अनुसार वह दिहाड़ीदारों की मदद लेते हैं। इस पूरे व्यवसाय में उनकी पत्नी चरणजीत कौर भी उनका सहयोग करती हैं। 200 बैग से शुरू हुई यह छोटी पहल अब सात हजार बैग तक पहुंच चुकी है। अंकित की कहानी बताती है कि नौकरी के पीछे भागने के बजाय यदि युवा प्रशिक्षण, तकनीक और बाजार की समझ के साथ कृषि आधारित व्यवसाय शुरू करें तो इसे भी मजबूत और लाभदायक स्वरोजगार में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: आस्था, उमंग और उत्साह में रंगा श्याम महोत्सव, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

26 Sep 2026

VIDEO: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबी महिला घायल

26 Sep 2026

VIDEO: विदेशी फंडिंग से चल रहा धर्मांतरण का नेटवर्क

26 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर युवती और भाइयों से मारपीट

26 Sep 2026

VIDEO: स्कूल की स्मार्ट क्लास से बैटरी-इन्वर्टर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: अचानक ब्रेक लगाने पर टेंपो से टकराई बाइक, युवक की मौत

26 Sep 2026

VIDEO: बाइक सवार ने महिला के कान से कुंडल खींचे

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर 2.35 लाख रुपये की ठगी

26 Sep 2026

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: यमुना किनारा पर डायवर्जन के बाद भी चले वाहन, लगा जाम

26 Sep 2026

VIDEO: कार सामने आने पर विवाद, मारपीट के बाद करा दिया समझौता

26 Sep 2026

VIDEO: भतीजे ने की सिलबटटे से चाचा की सिर कुचलकर हत्या, गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत

26 Sep 2026

नगर निगम सदन: पार्षदों ने छवि धूमिल होने का आरोप लगाकर कहा- जनता उन्हें चोर समझ रही

26 Sep 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में मां-बच्चों से मारपीट, 13 पर प्राथमिकी

26 Sep 2026

VIDEO: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: दहेज में 10 लाख मांगने पर पति समेत पांच ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: मॉकड्रिल में ताजमहल के पास यमुना किनारे दबोचे गए आतंकी

26 Sep 2026

VIDEO: पुलिस की तत्परता से खोया हुआ बैग मिला वापस

26 Sep 2026

VIDEO: नवरात्रि, जनकपुरी और राम बारात पर रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा

26 Sep 2026

VIDEO: दो बहनों पर धारदार हथियार से हमला

26 Sep 2026

VIDEO: छात्रों को बचाने के लिए रोडवेज बस रोकने पर चालक से हाथापाई, अभद्रता

26 Sep 2026

VIDEO: तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026

पलवल अनाज मंडी में इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तुलाई होने से वजन प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हुई

26 Sep 2026

गुरुग्राम में अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

26 Sep 2026

फरीदाबाद में जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन

26 Sep 2026

महागुन मेजेरिया के बाहर गंदगी का पहाड़, 29वीं मंजिल से भी दिख रहा कूड़े का ढेर

26 Sep 2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में वनवासियों के उत्पादों की धूम, हल्दी, शहद समेत कई घरेलू उत्पादों को मिला बाजार

26 Sep 2026

नोएडा में एक खेल के कई संगठन, पंजीकरण और मान्यता को लेकर खिलाड़ियों-अभिभावकों में असमंजस

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed