{"_id":"68dcf4ba18e77adca80c4734","slug":"video-mandi-bsnl-dgm-anil-mahant-said-5g-facility-will-start-soon-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बीएसएनएल के डीजीएम अनिल महंत बोले- जल्द शुरू होगी 5जी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बीएसएनएल के डीजीएम अनिल महंत बोले- जल्द शुरू होगी 5जी की सुविधा
मंडी जिले के जिन दुर्गम क्षेत्रों में अभी तक किसी भी मोबाइल कंपनी के नेटवर्क की कोई सुविधा नहीं थी, वहां पर बीएसएनएल द्वारा यूएसओ के माध्यम से सिग्नल पहुंचाया जा रहा है। यह जानकारी बीएसएनएल के डीजीएम अनिल महंत ने बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ पर मंडी में आयोजित रैली के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में कुछ ऐसे दुर्गम क्षेत्र हैं जहां किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। ऐसे क्षेत्रों में बीएसएनएल द्वारा यूएसओ के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे जहां बच्चों को पढ़ाई में विशेष लाभ मिल रहा है वहीं, लोगों को भी बेहतरीन संचार सुविधा मिल पा रहा है। अनिल महंत ने बताया कि 1 अक्तूबर 2000 को बीएसएनएल की स्थापना हुई थी। तभी से बीएनएसएल लोगों को संचार सुविधा के माध्यम से आपस में जोड़ने का कार्य कर रहा है। हालही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 92 हजार नए 4जी टावरों को समर्पित किया है। यह सभी स्वदेशी तकनीक से बने हैं और इनमें 5जी तकनीक को बीना किसी परेशानी के शुरू करने का प्रावधान भी रखा गया है। जल्द ही बीएसएनएल इनके माध्यम से अपनी 5जी सुविधा को भी शुरू कर देगा। यह सबकुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच के कारण ही संभव हो पा रहा है। बीएसएनएल इस वक्त देश में सबसे सस्ती दरों पर मोबाइल सुविधा देने वाला नेटवर्क है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।