फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bjp mahila morcha protest mandi rahul gandhi bimol akoijam

अपने सांसद पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी? मंडी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2026 02:06 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:06 PM IST
bjp mahila morcha protest mandi rahul gandhi bimol akoijam
भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को मंडी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा की प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं से जुड़े मामलों में पार्टी का रुख अलग दिखाई देता है। उन्होंने मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में महिला विद्यार्थियों के कथित यौन और शारीरिक उत्पीड़न से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा। पायल वैद्य ने सवाल उठाया कि सांसद से जुड़े इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व ने क्या कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाले नेताओं को ऐसे मामलों में भी स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इस प्रकरण पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने नेताओं से जुड़े मामलों में चुप्पी साध लेती है, जबकि दूसरे मामलों में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाती है। पायल वैद्य ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है और चुनाव आयोग पहले भी इसका इस्तेमाल करता रहा है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर वोट चोरी के आरोप क्यों नहीं लगाती, जबकि हारने के बाद ऐसे आरोप उठाती है। पायल वैद्य ने कहा कि कांग्रेस को चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करना चाहिए और अपनी राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए। मंडी में हुए इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सुरक्षा, कथित उत्पीड़न के आरोपों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से इन मामलों पर जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजस्थान: राजपुरोहित समाज की भाजपा को दो-टूक, टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ेंगे पंचायत चुनाव

12 Oct 2026

छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठ: शारदीय नवरात्रि पर धमतरी के चार प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से उमड़ा आस्था का सैलाब

12 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन शहर में उल्लास, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

12 Oct 2026

शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू के खेल मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता

12 Oct 2026

सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में दोपहर बाद चिकित्सक की कुर्सी रही खाली

12 Oct 2026
विज्ञापन

मंदिर आयी महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति टीम ने किया जागरुक

12 Oct 2026

नवरात्रि पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

12 Oct 2026
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान में 50 बच्चों को लैपटॉप, दिव्यांगों को मिले उपकरण

12 Oct 2026

चार क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

12 Oct 2026

बच्चों की अपील पर डीएम ने लिया संज्ञान, जेसीबी से कराई जल निकासी

12 Oct 2026

लेहड़ा मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

12 Oct 2026

क्लियर एडवांस के नाम से नकली पानी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, सील

12 Oct 2026

एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन मार्ग का किया निरीक्षण

12 Oct 2026

महुली में निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा का दिया संदेश

12 Oct 2026

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से दुकानदार की मौत की पुष्टि, तीन आरोपी गिरफ्तार

12 Oct 2026

त्योहारों पर सतर्क रहें ग्राम प्रहरी, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल दें सूचना

12 Oct 2026

मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मांगा आशीर्वाद

12 Oct 2026

समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों ने किया सत्याग्रह

12 Oct 2026

कोटकपूरा में अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में करवाई भजन संध्या, समाजसेवियों का किया सम्मान

पारिवारिक बंटवारे के विवाद में पिटाई से मौत, महिला समेत दो गिरफ्तार

12 Oct 2026

अवैध तमंचा बनाने और बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार

12 Oct 2026

VIDEO: मथुरा वेटरन क्रिकेट टीम ने हाथरस को छह विकेट से हराया।

12 Oct 2026

VIDEO: मां भगवती की स्थापना से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुई पुष्प वर्षा 251 कलश लेकर निकलीं महिलाएं, झूमे श्रद्धालु।

12 Oct 2026

VIDEO: बलदेव हुआ अग्रसेनमय, 45 झांकियां निकली भव्य शोभायात्रा में, 18 राजकुमार बने आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत।

12 Oct 2026

VIDEO: पत्रक विमोचन के साथ आर्य समाज के कार्यक्रमों की घोषणा।

12 Oct 2026

अयोध्या: अग्रवाल भवन ट्रस्ट अयोध्या में अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन

12 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का त्रिपुंड और चंद्रमा धारण कर दिए दिव्य दर्शन

12 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा में बदला मौसम, आंधी के साथ हुई तेज बारिश

12 Oct 2026

माता तपेश्वरी मंदिर: 350 साल पुरानी सिद्धपीठ में मन्नत पूरी होने पर भक्त जलवाते हैं अखंड ज्योति

11 Oct 2026

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, इमरजेंसी खिड़की से अंदर जाते दिखे यात्री

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed