{"_id":"6ac4c0a7aca19e22ff0b2672","slug":"video-vote-bachao-constitution-bachao-campaign-lambloo-bassi-hamirpur-rally-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 'वोट बचाओ, संविधान बचाओ' अभियान में लंबलू से बस्सी तक निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 'वोट बचाओ, संविधान बचाओ' अभियान में लंबलू से बस्सी तक निकली रैली
Ankesh Dogra
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:04 PM IST
Link Copied
'वोट बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत कांग्रेस की जनजागरूकता यात्रा मंगलवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू से भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी तक पहुंची। इस दौरान जनसंवाद के माध्यम से लोगों को उनके मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के बस्सी पहुंचने पर जनसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाजार में रैली निकाली। रैली के दौरान ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए गए और लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
यह अभियान लंबलू से शुरू होकर बस्सी पहुंचा। इसके बाद ताल और डिडवीं टिक्कर होते हुए यात्रा हमीरपुर पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों से संवाद किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें उनके मताधिकार की महत्ता और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में आम नागरिक की सबसे बड़ी ताकत है। उनके अनुसार प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार की रक्षा करने, सरकार से सवाल पूछने और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है।
अभियान के दौरान केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक संस्थानों, संविधान और नागरिकों के मताधिकार को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर भी सवाल किए गए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगे और सत्ता से जवाब मांगेंगे। पार्टी की ओर से कहा गया कि अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति या वर्ग के खिलाफ माहौल बनाना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और जनता की आवाज की रक्षा को लेकर जनजागरूकता पैदा करना है।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।