{"_id":"6a33a5e85c94361c6f098a1f","slug":"video-hamirpur-aditya-sharma-body-reaches-native-village-final-farewell-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: ओमान में जान गंवाने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: ओमान में जान गंवाने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा
ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंच गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी जुटे।
इससे पहले डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में दो चिकित्सकों के पैनल ने पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव में अंतिम दर्शन के दौरान लोगों ने नम आंखों से आदित्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। थोड़ी देर में पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आदित्य शर्मा की असामयिक मौत से पूरे हमीरपुर जिले में शोक की लहर है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लगातार परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।