{"_id":"69cb6e1c23f548c3d004307f","slug":"video-students-stage-vigorous-protest-against-merger-of-girls-school-in-dharamshala-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मशाला में गर्ल्स स्कूल के मर्जर के खिलाफ छात्राओं का जोरदार विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मशाला में गर्ल्स स्कूल के मर्जर के खिलाफ छात्राओं का जोरदार विरोध
धर्मशाला में गर्ल्स स्कूल को बॉयज स्कूल में मर्ज किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ छात्राओं और अभिभावकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के फैसले के खिलाफ कड़ा रोष जताते हुए इसे छात्राओं के हितों के खिलाफ बताया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने एकजुट होकर साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी सूरत में बॉयज स्कूल में एडमिशन नहीं लेंगी और न ही वहां पढ़ाई के लिए जाएंगी। उनका कहना है कि गर्ल्स स्कूल विशेष रूप से छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान करता है, जबकि बॉयज स्कूल पहले से ही छात्रों से भरा हुआ है, जिससे उनकी सुविधाओं और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मामले में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुमिता पठानिया ने भी विरोध जताते हुए कहा कि, "गर्ल्स स्कूल को बॉयज स्कूल में मर्ज करना छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह निर्णय बिना जमीनी हकीकत को समझे लिया गया है। हम सभी अभिभावक और समिति इसके खिलाफ हैं और सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।