{"_id":"6a9d1047148a69e0c10ce2aa","slug":"video-ghumarwin-police-station-bjp-protest-ramesh-chauhan-congress-bilaspur-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: चार साल पुराने मामले पर धरना क्यों? रमेश चौहान बोले- अस्तित्व बचाने में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: चार साल पुराने मामले पर धरना क्यों? रमेश चौहान बोले- अस्तित्व बचाने में जुटी भाजपा
पुलिस थाना घुमारवीं के बाहर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के नेतृत्व में चल रहे भाजपा के धरने को कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं बिलासपुर जिला प्रभारी रमेश चौहान ने बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने भाजपा पर जनहित के मुद्दों से भटकने और राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए पुराने मामलों को हवा देने का आरोप लगाया।
रविवार को बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में रमेश चौहान ने कहा कि जिस मामले को लेकर भाजपा नेता घुमारवीं थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं, वह वर्ष 2022 का पुराना मामला है। ऐसे में करीब चार साल बाद अचानक इस मुद्दे को लेकर धरना देना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनता के बीच पकड़ कमजोर हो रही है और इसी वजह से पार्टी अब पुराने मामलों को मुद्दा बनाकर राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा के पास उन्हें लेकर कोई ठोस एजेंडा नहीं है। यही कारण है कि पार्टी धरने-प्रदर्शन और बयानबाजी के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने की कोशिश कर रही है।
रमेश चौहान ने भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि घुमारवीं थाने के बाहर चल रहा धरना वास्तव में इतना महत्वपूर्ण है तो भाजपा का दूसरा धड़ा इसमें क्यों शामिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है और मौजूदा धरना भी इसी खींचतान का हिस्सा नजर आ रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता के वास्तविक मुद्दों पर राजनीति करनी चाहिए, न कि पुराने मामलों को लेकर माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा की इस राजनीति को समझ चुकी है और ऐसे प्रदर्शनों से पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से ले रही है और कानून अपना काम करेगा। किसी भी मामले में राजनीतिक दबाव बनाने के बजाय तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।