{"_id":"68ac141abff39f34850bcf3a","slug":"video-hsvp-cut-trees-in-rohtak-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: एचएसवीपी ने काटे पेड़, किसान ने विरोध स्वरूप किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: एचएसवीपी ने काटे पेड़, किसान ने विरोध स्वरूप किया आत्महत्या का प्रयास
शहर के सेक्टर 6 बाग में एचएसवीपी की ओर से पेड़ काटने पर एक किसान ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। बाग में करीब तीन घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इधर घटना की सूचना पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान को समझा कर पेड़ से उतारा।
सेक्टर-6 निवासी राजबीर राठी ने बताया कि उन्होंने बाग में कई साल से पेड़ लगाए हुए हैं। इन्हें एचएसवीपी कई बार काटने का प्रयास कर चुका है। यह मामला एनजीटी कोर्ट में विचाराधीन है। अभी कोर्ट का फैसला नहीं आया है। इसके बावजूद रविवार को एसएसबी विभाग ने बाग में पहुंचकर पेड़ काट दिए। सोमवार सुबह जब वह बाग में पहुंचे तो विभाग के पुलिस बल के साथ वहां से पेड़ों को उठाकर ले जा रहे थे। जिनको उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन अधिकारी नहीं माने तो वह पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान को समझा कर पेड़ से उतारा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।