Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Youth murdered in Rewari following a dispute over giving way; attacked with sticks, clubs, and an axe; another youth is currently undergoing treatment.
{"_id":"6ac4b66182a4c6f10c0d9cef","slug":"video-youth-murdered-in-rewari-following-a-dispute-over-giving-way-attacked-with-sticks-clubs-and-an-axe-another-youth-is-currently-undergoing-treatment-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में साइड देने के विवाद में युवक की हत्या, लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से किया था हमला; दूसरा युवक अभी उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में साइड देने के विवाद में युवक की हत्या, लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से किया था हमला; दूसरा युवक अभी उपचाराधीन
पिकअप वाहन को साइड देने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में कुछ युवकों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय केशव ने करीब 15 दिन बाद सोमवार रात पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। केशव विवाहित था। वहीं, हमले में घायल दूसरा युवक राम अभी उपचाराधीन है। घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले केशव और राम पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक बाइक पर वहां पहुंचे। पिकअप को साइड देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट भी हुई। बताया जा रहा है कि उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद वही युवक कथित तौर पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और केशव व राम पर हमला कर दिया।
हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। करीब 15 दिन तक उपचार के बाद सोमवार रात केशव ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।