फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children formed a map of India using a human chain and created a 3,000-square-foot Rangoli.

Rewari News: बच्चों ने मानव श्रृंखला से बनाया भारत का नक्शा, 3 हजार वर्गफुट में रंगोली सजाई

Tue, 06 Oct 2026 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Children formed a map of India using a human chain and created a 3,000-square-foot Rangoli.
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में अन्य। स्रोत : प्रशासन - फोटो : Archive
रेवाड़ी। सोमवार को हांसाका स्थित विद्यालय में 27 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत के नक्शे का आकार तैयार किया। स्कूल परिसर में प्राकृतिक रंगों से तीन हजार वर्गफुट क्षेत्र में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने मानव श्रृंखला में शामिल बच्चों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रीयता की भावना से जोड़ना और उनमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा पैदा करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए परिवार से ही प्राकृतिक खेती, स्वच्छता और पशुपालन जैसे कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से घर में एक-दो गाय पालने और एक एकड़ भूमि से जैविक खेती शुरू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में निबंध, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में प्राचार्य विक्रम यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी दुष्यंत यादव, अशोक नामवाल, डीपीसी संतोष, ज्योत्सना, पूनम आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में अन्य। स्रोत : प्रशासन

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में अन्य। स्रोत : प्रशासन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed