{"_id":"6a5c89ac1f1bc969ec032621","slug":"video-cleanliness-and-tree-plantation-drive-at-narnaul-railway-station-message-of-cleanliness-conveyed-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल रेलवे स्टेशन पर सफाई व पौधरोपण अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल रेलवे स्टेशन पर सफाई व पौधरोपण अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच नारनौल-अटेली की ओर से रविवार को 'स्वच्छ भारत–स्वच्छ रेलवे स्टेशन अभियान' के तहत नारनौल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर सफाई एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की जिला इकाई महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मंच की ओर से राष्ट्रीय सैनी सभा के सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष संजय सैनी और उनकी टीम का स्वागत किया गया।
अभियान के दौरान अतिथियों व मंच के सदस्यों ने प्लेटफार्म पर सफाई कर कचरा हटाया तथा पौधारोपण कर स्वच्छ और हरित रेलवे स्टेशन का संदेश दिया। डॉ. राजेंद्र सैनी ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे अभियानों में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए।
मंच के सफाई पर्यवेक्षक जीतू कोली ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता संबंधी जागरूकता बोर्ड लगाने की मांग उठाई। वहीं पौधारोपण पर्यवेक्षक विनोद सोनी ने पार्क में सिंचाई और पौधों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई।
मंच के अध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस दौरान महेश बखालिया, मनीष कोली, धर्मेंद्र सैनी, विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।