{"_id":"6ac2190ed78df23d940546ac","slug":"video-football-and-chess-competitions-underway-at-the-shrimad-bhagavad-gita-vidyalaya-in-kurukshetra-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में श्रीमद्भगवद्गीता विद्यालय में फुटबॉल और शतरंज के मुकाबले जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में श्रीमद्भगवद्गीता विद्यालय में फुटबॉल और शतरंज के मुकाबले जारी
रेलवे रोड स्थित श्रीमद्भगवद्गीता विद्यालय में विद्या भारती के 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के तहत फुटबॉल और शतरंज के मुकाबले जारी हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा समेत देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से पहुंची टीमें हिस्सा ले रही हैं। सुबह से ही विद्यालय परिसर में फुटबॉल और शतरंज के मुकाबले चल रहे हैं, जिससे खेल परिसर में खिलाड़ियों और टीमों की चहल-पहल बनी हुई है।
अंडर-14 बालक वर्ग के फुटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। एक मुकाबले में दक्षिण क्षेत्र की टीम ने मध्य क्षेत्र को 19 गोल से हराया, जबकि दक्षिण-मध्य क्षेत्र और पूर्वी यूपी के बीच मुकाबला एक-एक गोल से बराबरी पर रहा।
प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। फुटबॉल मुकाबलों के साथ शतरंज के खिलाड़ी भी बोर्ड पर रणनीति और चालों के जरिए एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय परिसर में खेलमय माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।