{"_id":"6ac74dd551688f6d9a09daef","slug":"video-grievance-redressal-camp-held-at-the-badli-sub-divisional-office-majority-of-complaints-related-to-parivar-pehchan-patra-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली के उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर, परिवार पहचान पत्र से जुड़ी मिलीं अधिक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली के उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर, परिवार पहचान पत्र से जुड़ी मिलीं अधिक शिकायतें
उपमंडल कार्यालय बादली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
शिविर में अधिकतर समस्याएं परिवार पहचान पत्र से संबंधित रही। लोगों ने आय ठीक करने, परिवार में नाम जोड़ने व अलग करने सहित अन्य त्रुटियों को लेकर शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निपटारा किया, जबकि कुछ मामलों में संबंधित विभाग को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।