Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Joy of 'Kuan Pujan' turns to mourning; Delhi Police constable injured in celebratory firing dies.
{"_id":"6ab7473baf1af1fdfa075f0f","slug":"video-joy-of-kuan-pujan-turns-to-mourning-delhi-police-constable-injured-in-celebratory-firing-dies-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुआं पूजन की खुशी मातम में बदली, हवाई फायरिंग में घायल दिल्ली पुलिस जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं पूजन की खुशी मातम में बदली, हवाई फायरिंग में घायल दिल्ली पुलिस जवान की मौत
हांसी जिले के बास क्षेत्र के सिंघवा खास गांव में कुआं पूजन समारोह के दौरान की गई हवाई फायरिंग में गोली लगने से घायल दिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय जवान अमरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। अमरजीत के बाएं पैर में गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हिसार रेफर किया गया। हिसार के निजी अस्पताल में 24 सितंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
बास थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकू की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी रिंकू ने पुलिस को दिए बयान में बताया गया था कि वह जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला की रहने वाली है। 23 सितंबर को वह अपने पति अमरजीत के साथ अपने मामा के लड़के अंकित के बेटे के कुआं पूजन समारोह में शामिल होने सिंघवा खास आई थी। रिंकू के अनुसार रात करीब 10 बजे समारोह में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान सिंघवा खास निवासी सुरेंद्र और भिवानी निवासी उसका दोस्त मनोज अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उनके पास हथियार थे और वे हवाई फायरिंग कर रहे थे।
शिकायत के अनुसार, इसी दौरान अचानक चली एक गोली अमरजीत के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और दर्द से चिल्लाने लगा। घटना के बाद सुरेंद्र, मनोज और उनके साथी हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत अमरजीत को इलाज के लिए भिवानी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन 24 सितंबर की रात उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र और मनोज खुद तो हवाई फायरिंग कर ही रहे थे, साथ ही समारोह में आए छोटे बच्चों से भी हथियार चलवाकर फायरिंग करवा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने से अमरजीत घायल हुआ।
अमरजीत दिल्ली पुलिस में जवान था। परिवार में पत्नी रिंकू के अलावा उसकी पांच साल की बेटी है। जवान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। छोटी बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जय सिंह थाना प्रभारी बास ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।