Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Piles of paddy straw left in Tohana grain market are causing obstruction to movement; secretary has issued a warning to contractor
{"_id":"6ad4914e544dd7c16304fcc3","slug":"video-piles-of-paddy-straw-left-in-tohana-grain-market-are-causing-obstruction-to-movement-secretary-has-issued-a-warning-to-contractor-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना अनाज मंडी में लगे धान के फूस के ढेर, आवाजाही में परेशानी, सचिव ने ठेकेदार को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना अनाज मंडी में लगे धान के फूस के ढेर, आवाजाही में परेशानी, सचिव ने ठेकेदार को दी चेतावनी
अनाज मंडी में धान की आवक के साथ ही धान के फूस (भूसा) के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं, जिससे किसानों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी के अंदर और सड़क पर जगह-जगह फूस के ढेर पड़े होने से आवाजाही बाधित हो रही है।
इस मामले में लोगों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि दोनों मंडियां फूस से भरी पड़ी हैं। शिकायतों के बाद आज ठेकेदार को कार्यालय में बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई है।
सचिव ने बताया कि ठेकेदार फोन भी नहीं उठा रहा था। उसे कहा गया है कि अगर फोन नहीं उठाया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस पर ठेकेदार ने 24 घंटे के अंदर फूस उठाने का आश्वासन दिया है।
नियम के अनुसार अगर ठेकेदार समय पर फूस नहीं उठाता तो प्रति दिन 5000 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि चेतावनी दे दी गई है, यदि 24 घंटे में सफाई नहीं हुई तो जुर्माना लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।