Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Services likely to be affected due to strike by electricity department employees; work in offices comes to a standstill.
{"_id":"6ad9d60fbe1d052c4108609b","slug":"video-services-likely-to-be-affected-due-to-strike-by-electricity-department-employees-work-in-offices-comes-to-a-standstill-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होने की आशंका, कार्यालयों में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होने की आशंका, कार्यालयों में कामकाज ठप
हड़ताल का असर फिलहाल क्रेशर जोन, गांव चिड़िया स्थित पावर प्लांट और कुछ शहरी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों में बिजली कटौती की शिकायतों और आपूर्ति संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने वाले कर्मचारी हड़ताल के चलते कार्यस्थलों से दूर रहे। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को सेवाओं से जुड़ी परेशानियां बढ़ने की आशंका है।
निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल पर जाने के कारण निगम कार्यालय में सामान्य कामकाज भी प्रभावित रहा। कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती के बीच अंदर की कुर्सियां खाली रहीं। हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम के लिए चुनौती बन सकता है।
जिले में बिजली निगम के कर्मचारियों की इस हड़ताल का असर कितना व्यापक होगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। फिलहाल कुछ क्षेत्रों में इसका प्रभाव सामने आने लगा है। बिजली उपभोक्ताओं की निगाहें अब हड़ताल के समाधान और सेवाओं की सामान्य बहाली पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।