{"_id":"6957788d1b143499f200cc19","slug":"haryana-weather-rain-in-many-districts-due-to-western-disturbance-chill-will-increase-due-to-northern-winds-2026-01-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों में बारिश, उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों में बारिश, उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन
पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट आई और कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव के कारण अब ठिठुरन और बढ़ेगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने घने कोहरे व कोल्ड के संबंध में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल का स्वागत बारिश और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी से हुआ। इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़त, बादल और घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में काफी गिरावट आई और ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इस कारण से अधिकतर स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। वहीं, तेज गति की चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और आमजन को कंपकंपाने को मजबूर कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ आगे निकलने के बाद शुक्रवार को हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, वातावरण में बढ़ी नमी के कारण कोहरा भी छाएगा। आने वाले दिनों में सर्दी और सितम ढाएगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहूं वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि इस बारिश से भी किसानों को काफी फायदा होगा। हवा में घुली नाइट्रोजन बारिश के जरिये पौधों को मिली है। गेहूं की अगेती फसल में कुछ स्थानों पर बाली निकलने की अवस्था बन गई थी, जिससे फसल को नुकसान के आसार बन रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।