फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Surjewala meets Rahul Gandhi; discusses Gujarat and Karnataka.Surjewala meets Rahul Gandhi; discusses Gujarat and Karnataka.

Chandigarh-Haryana News: राहुल गांधी से मिले सुरजेवाला, गुजरात-कर्नाटक पर चर्चा

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


नई जिम्मेदारी के बाद राहुल गांधी से पहली मुलाकात, संगठन को लेकर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीरवार को दिल्ली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच गुजरात की राजनीति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान सुरजेवाला की कर्नाटक की जिम्मेदारी और उन्हें दी गई नई भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई।


कांग्रेस हाईकमान ने करीब एक सप्ताह पहले संगठन में फेरबदल करते हुए सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही कर्नाटक के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी भी उनके पास बरकरार रखी गई है। गुजरात का नया प्रभार मिलने के बाद सुरजेवाला के पास पश्चिम और दक्षिण भारत के दो अहम राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी है। गुजरात में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed