Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
meeting of villagers and committee members was held in Dhani Laxman village regarding the death of Manisha; villagers will pay tribute on August 13
{"_id":"6a5c6a654681f124cd0a131a","slug":"video-meeting-of-villagers-and-committee-members-was-held-in-dhani-laxman-village-regarding-the-death-of-manisha-villagers-will-pay-tribute-on-august-13-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला को लेकर गांव ढाणी लक्ष्मण में गांव और कमेटी सदस्यों की बैठक, 13 अगस्त को श्रद्धांजलि देंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला को लेकर गांव ढाणी लक्ष्मण में गांव और कमेटी सदस्यों की बैठक, 13 अगस्त को श्रद्धांजलि देंगे ग्रामीण
मनीषा मौत मामले को लेकर गांव ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों और कमेटी सदस्यों की बैठक सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हो गई। बैठक में कमेटी सदस्यों ने सीबीआई की जांच को लेकर दिल्ली में मुलाकात के दौरान रखे गए तथ्यों पर विचार विमर्श किया गया। वहीं, मनीषा मौत मामले में ग्रामीणों ने आगामी रणनीति पर भी मंथन किया। बैठक में निर्णय हुआ कि 13 अगस्त को मनीषा मौत मामले में गांव में श्रद्धांजलि सभा 13 अगस्त को होगी।
जिसमें ग्रामीण व किसान संगठन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बैठक के दौरान कमेटी सदस्य जिन्होंने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात कर मनीषा मौत मामले में अपडेट लिया था, वे ग्रामीणों के सामने हुई बातचीत को सांझा कर रहे हैं।
वहीं, सीबीआई की इस मामले में आगामी क्या कदम उठाए जाने हैं इसको लेकर भी ग्रामीणों को रूबरू कराया गया है। मनीषा मौत मामले में 10 माह बाद भी मौत का खुलासा नहीं होने से आक्रोश बढ़ रहा है। इसी को लेकर 14 जुलाई को मनीषा के पिता संजय और कमेटी सदस्यों ने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले में अब तक का स्टेटस जाना था।
वहीं, सीबीआई अधिकारियों ने 14 अगस्त को इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट सीबीआई कोर्ट के समक्ष रखने का आश्वासन दिया वहीं कुछ जांच की रिपोर्ट जल्द आने का भरोसा दिलाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।