{"_id":"67ca9d716472db75e70b2526","slug":"video-opium-plants-were-grown-among-vegetables-in-ambala-accused-arrested","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में सब्जियों के बीच में उगाए हुए थे अफीम के पौधे, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में सब्जियों के बीच में उगाए हुए थे अफीम के पौधे, आरोपी गिरफ्तार
अंबाला के बराड़ा में एक क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस को जब इस मामले की भनक पड़ी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेती को नष्ट किया और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गुरदेव मोहल्ला निवासी निवासी पंकज कुमार पुत्र अशोक कुमार ने अपने घर के पास सतवंत कौर के प्लॉट में सब्जियां लगा रखी हैं। लेकिन इन सब्जियों के बीच में उसने अफीम के पौधे भी लगा रखे थे। पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली कि यहां अफीम की खेती जा रही है। जब पुलिस गुरदेव मोहल्ला में पहुंची तो एक युवक उक्त प्लाट के अंदर जा रहा था। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की जो उसने अपनी पहचान पंकज कुमार के रूप में बताई। जब पुलिस उसके साथ प्लॉट में पहुंची तो देखा वहां सब्जियों के साथ काफी संख्या में अफीम के पौधे भी लगाए हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में पंकज से पूछताछ की तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने अफीम के पौधों को उखाड़कर अपने साथ ले लिया और पंकज कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्लॉट से अफीम के 56 पौधे अपने कब्जे में लिए हैं जिनका वजन 2 किलो 418 ग्राम था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।