{"_id":"628388fb02af59137101d1d4","slug":"after-sunil-jakhar-kuldeep-bishnoi-can-give-a-blow","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुनील जाखड़ के बाद कुलदीप बिश्नोई दे सकते हैं झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील जाखड़ के बाद कुलदीप बिश्नोई दे सकते हैं झटका
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के पार्टी को अलविदा कहने के साथ ही पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से उबाल आ गया है। गौरतलब है कि, कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने के एलान पर जहां कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। वहीं, विरोधी पार्टियों ने उन्हें खराब राजनीति का शिकार बताया। सुनील जाखड़ ने अचानक इस्तीफा देकर न सिर्फ सबको चौंकाया, बल्कि कांग्रेस पर तमाम तरह के आरोप भी लगाए। जाखड़ के इस्तीफे के बाद पंजाब कांगेस के उन सभी दिग्गज नेताओं ने चुप्पी साध ली है, जो सार्वजनिक रूप से समय-समय पर हाईकमान के सामने अपनी बात रखते रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने अब अपना पूरा ध्यान पड़ोसी हरियाणा पर केंद्रित कर दिया है जहां नए अध्यक्ष के बाद से बगावती सुर बाहर आने लगे हैं। पंजाब की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस इकाई गुटबाजी और कलह से घिरी हुई है, जहां पार्टी के कई दिग्गज नेता कांग्रेस से नराज बताएं जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।