Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Truck runs over two hotel management students in Vasant Kunj.
{"_id":"6abc79ba6a6560a28105064b","slug":"video-truck-runs-over-two-hotel-management-students-in-vasant-kunj-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रफ्तार का कहर: ट्रक ने होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों को रौंदा, देखेंं रिपोर्टर की ग्राउंड रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रफ्तार का कहर: ट्रक ने होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों को रौंदा, देखेंं रिपोर्टर की ग्राउंड रिपोर्ट
दिल्ली के वसंत कुंज में रविवार व सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने होटल प्रबंधन की पढ़ाई कर रहे दो बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया। हिसार निवासी दक्ष और मध्यप्रदेश निवासी चिराग उमरेडकर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र छत्तरपुर में रहते थे और एक संस्थान से होटल प्रबंधन की डिग्री कर रहे थे। वे महिपालपुर में दोस्तों के साथ दावत करके रात डेढ़ बजे अपने घर लौट रहे थे। नांगल देवत के पास दिल्ली पंजीकरण संख्या के एक बंद बॉडी वाले ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दक्ष का सिर बुरी तरह कुचल गया था। वसंतकुंज पुलिस को एम्स के आघात केंद्र से घटना की सूचना मिली। घटनास्थल पर चारों तरफ खून फैला था और दृश्य डरावना था। ट्रक चालक अंकित यादव मौके से फरार हो गया था। वसंतकुंज (दक्षिण) थाना पुलिस ने आरोपी अंकित यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।