{"_id":"6abc3a35212376e1be0c4764","slug":"10-military-grade-drones-seized-at-delhi-airport-three-indians-arrested-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलमाल: आईजीआई एयरपोर्ट पर सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त, वियतनाम के रास्ते दिल्ली पहुंचे तीन भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलमाल: आईजीआई एयरपोर्ट पर सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त, वियतनाम के रास्ते दिल्ली पहुंचे तीन भारतीय गिरफ्तार
Wed, 30 Sep 2026 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:53 AM IST
सार
इन ड्रोन में थर्मल इमेजिंग और लेजर रेंज फाइंडर लगे थे और इन्हें सैन्य या रक्षा श्रेणी के मानवरहित विमान माना गया है।
विज्ञापन
प्रतीक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने तीन भारतीय यात्रियों के पास से 1.03 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के 10 पेशेवर स्तर के ड्रोन बरामद किए। इन ड्रोन में थर्मल इमेजिंग और लेजर रेंज फाइंडर लगे थे और इन्हें सैन्य या रक्षा श्रेणी के मानवरहित विमान माना गया है। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों यात्री 25 सितंबर को हांगकांग से वियतनाम के रास्ते टर्मिनल-3 पहुंचे थे।
विज्ञापन
खुफिया जानकारी के आधार पर उन्हें ग्रीन चैनल पार करते समय रोका गया। सामान की जांच में 10 ड्रोन के साथ 11 रिमोट कंट्रोलर, 10 एसी/डीसी अडैप्टर, 10 यूएसबी चार्जर, 20 डाटा केबल, 60 प्रोपेलर और कैमरा लगे 10 जिम्बल मिले। इसके अलावा रिमोट कंट्रोलर के एंटीना, बिजली के तार, स्टैंड और जॉयस्टिक व अन्य सामान भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
एक विशेषज्ञ इंजीनियर की जांच में ड्रोन को पेशेवर स्तर का पाया गया। इनमें थर्मल इमेजिंग और लेजर रेंज फाइंडर की सुविधा थी। अधिकारियों के अनुसार, इन्हें सैन्य या रक्षा श्रेणी का यूएवी माना गया है। ऐसे ड्रोन के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में पंजीकरण जरूरी है। सीमा शुल्क विभाग ने ड्रोन, उनके हिस्सों और आईफोन 18 प्रो मैक्स को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया।
विज्ञापन