Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Nidhi, a Class 7 student in Hapur, became the District Magistrate for a day
{"_id":"6acf32faf7560e37220c2f78","slug":"video-nidhi-a-class-7-student-in-hapur-became-the-district-magistrate-for-a-day-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़: कक्षा सात की छात्रा निधि बनीं एक दिन की डीएम, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: कक्षा सात की छात्रा निधि बनीं एक दिन की डीएम, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं
नारी सशक्तिकरण के तहत बुधवार को कुचेसर चौपला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा निधि को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने डीएम कविता मीना से प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली और जनसुनवाई में शामिल होकर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
एक दिन की डीएम बनीं निधि ने प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझा। उन्होंने जाना कि किस प्रकार अधिकारी आमजन की शिकायतों को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं। निधि ने बताया कि वह लोगों की समस्याओं को जान रही हैं और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को समझने का प्रयास कर रही हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।