Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Indira Gandhi National Centre for Arts is organizing 7th River Festival in Delhi
{"_id":"6ab0f23a0448f7e55608bdd9","slug":"video-indira-gandhi-national-centre-for-arts-is-organizing-7th-river-festival-in-delhi-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 7वां नदी उत्सव: 24 से 26 सितंबर तक चलेगा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र करा रहा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 7वां नदी उत्सव: 24 से 26 सितंबर तक चलेगा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र करा रहा आयोजन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की ओर से 24 से 26 सितंबर तक 7वें नदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी सिलसिले में सोमवार को आईजीएनसीए के उमंग कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस वर्ष उत्सव का मुख्य विषय यमुना नदी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने संबोधित किया। इस अवसर पर मीडिया सेंटर के नियंत्रक अनुराग पुनेठा और नदी उत्सव के संयोजक अभय मिश्रा भी मौजूद रहे। उत्सव में यमुना को केवल जीवनदायिनी नदी के रूप में नहीं, बल्कि यादों, संस्कृति, इतिहास और कल्पनाओं की जीवंत धारा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में नदी की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ उसके सामाजिक, आर्थिक और ऐतिहासिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोपहर के भोजन पर नदी संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक संवाद भी आयोजित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।